Athrav – Online News Portal
गुडगाँव चंडीगढ़ राजनीतिक राष्ट्रीय हरियाणा

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: भाजयुमो देश के 20 करोड़ घरों पर फहराएगा तिरंगा : तेजस्वी सूर्या

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़:भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या ने गुरुग्राम ने कहा कि भाजयुमो ने हर घर तिरंगा अभियान और विभाजन विभीषिका स्मरण दिवस मनाने का फैसला किया है। यह अभियान आगामी 11 अगस्त से शुरू होगा और  चार दिनों तक चलेगा। वहीं भाजपा 14 अगस्त को विभाजन की विभीषिका स्मरण दिवस मनाएंगी। उन्होंने कहा कि भाजपा ने पूरे देश में 20 करोड़ घरों पर तिरंगा लगाने का लक्ष्य रखा है। ये बातें सूर्या ने बुधवार देर सायं पार्टी कार्यालय गुरुकमल में कार्यकर्ताओं की बैठक में कही।तेजस्वी सूर्या ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देशानुसार तीसरे वर्ष भी देश और प्रदेश में हर घर में तिरंगा फहराया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह अभियान स्वतंत्रता दिवस को उत्सव के रूप में मनाने के लिए चलाया जा रहा है। अभियान के तहत तिरंगा यात्रा एवं बाइक रैली निकाली जाएगी, क्रांतिकारियों की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा।
सूर्या ने कहा कि युवा मोर्चा द्वारा 11 से 14 अगस्त तक प्रदेश के हर मंडल व जिला स्तर पर बाइक रैली का आयोजन किया जाएगा। इन बाइक रैलियों में हजारों की संख्या में युवा भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि स्वच्छता अभियान के तहत युवा मोर्चा 13 और 14 अगस्त को प्रदेश में जिला स्तर पर स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े पवित्र स्थलों, स्वतंत्र सेनानियों की मूर्तियों पर साफ-सफाई करेंगे और श्रद्धांजलि तथा पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। सूर्या ने कहा कि 14 अगस्त को विभाजन विभिषिका स्मृति दिवस के अवसर पर प्रदेश के हर जिला में सेमिनार होंगे। उन्होंने कहा कि विभाजन के समय जिस प्रकार की हिंसा देश के जनमानस ने झेली है इसके बारे में चर्चाएं होंगी।बैठक में भाजयुमो के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अभिनव प्रकाश, युवा मोर्चा के राष्ट्रीय सचिव गौरव गौतम, संगठन मंत्री फणीन्द्र नाथ शर्मा, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा, प्रदेश संयोजक विपुल गोयल, प्रदेश प्रवक्ता जवाहर यादव,जिला अध्यक्ष कमल यादव,महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष उषा प्रियदर्शी,भाजपा नेता योगेश्वर दत्त आदि उपस्थित रहे। बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या ने कहा कि देश और समाज सामूहिक भावना से चलता है। हर घर तिरंगा अभियान का मकसद देश के युवाओं,किसानों, गरीबों, महिलाओं व जनमानस का देश के प्रति जो कमिटमेंट है उसको प्रेरित और जागरूक करना है। एक सवाल के जवाब में सूर्या ने कहा कि भाजयुमो पिछले तीन वर्षों से पूरे देश में तिरंगा यात्रा आयोजित कर रहा है। देश भावना से ओत प्रोत देशवासी श्रद्धा पूर्वक अपने घरों की छतों पर तिरंगा लगाते हैं।तेजस्वी सूर्या ने बताया कि हरियाणा में चलाए जाने वाले अभियानों को लेकर युवा मोर्चा के साथियों के बैठक हुई है। बैठक में प्रदेश के संयोजक विपुल गोयल, जिला के मंडल टीम सदस्यों से बातचीत करने के बाद अभियान को लेकर जिम्मेदारियां भी सौंपी गई। भाजपा के कार्यकर्ता तिरंगा यात्रा और बाइक रैली में पूरे उत्साह और जौश के साथ भाग लेंगे। तेजस्वी सूर्या ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2047 से पहले भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लक्ष्य को लेकर आगे बढ़ रहे हैं। देश और प्रदेश का हर नागरिक प्रधानमंत्री मोदी के संकल्प को पूरा करने के लिए उत्सुक है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के लिए देश सर्वोपरि है और पार्टी के हर कार्यक्रम राष्ट्र भावना से ओत- प्रोत रहते हैं। पत्रकार वार्ता के दौरान भाजयुमो राष्ट्रीय सचिव गौरव गौतम, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष योगेन्द्र शर्मा, प्रदेश संयोजक विपुल गोयल,गुरुग्राम जिला मीडिया सह प्रमुख पवन यादव,गुरुग्राम युवा मोर्चा अध्यक्ष मयंक निर्मल उपस्थित रहे।

Related posts

हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से तीन आईएएस और दो एचसीएस अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं।

Ajit Sinha

किडनी ट्रांसप्लांट कराने वाले गिरोह का पर्दाफाश, किडनी बेचने और खरीदने वाले दोनों ही बांग्लादेशी हैं।

Ajit Sinha

चंडीगढ़: स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने आज सीरो सर्वें के तीसरे राउंड की रिपोर्ट की जारी

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x