Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

मुख्यमंत्री उड़नदस्ता ने एक डिपो होल्डर के यहां निरीक्षण के दौरान बाजार में बेचने के लिए रखे 400 क्विंटल गेहूं पकडे , केस दर्ज

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
पलवल: मुख्यमंत्री उड़नदस्ता, फरीदाबाद और खाद्य एंव आपूर्ति विभाग की संयुक्त टीम ने गत शुक्रवार को पलवल पुलिस के सहयोग से गांव बड़ौली,जिला पलवल में डिपो होल्डर हरबीर का औचक निरीक्षण किया। इस निरीक्षण टीम में मुख्यमंत्री उड़न दस्ता से उप-निरीक्षक राजेंद्र सिंह व सतवीर सिंह और खाद्य एंव आपूर्ति विभाग,पलवल के निरीक्षक ब्रह्म दत्त व उप-निरीक्षक योगेश कुमार शामिल थे। ये कार्रवाई मुख्यमंत्री उड़नदस्ता के डीएसपी मनीष सहगल के निर्देश पर की गई हैं।
डीएसपी मनीष सहगल ने जानकारी देते हुए बताया कि इस डिपो के संबंध में गुप्त सूचना थी कि डिपो होल्डर हरबीर ने कार्ड धारकों को सरकार द्वारा निर्धारित राशन का आवंटन ना करके निर्धारित स्टॉक से ज्यादा राशन का स्टॉक किया हुआ है। निरीक्षण पर हरबीर डिपो धारक द्वारा गांव बरौली से गांव आयानगर जाने वाली रोड पर बाई तरफ बने घर में स्टॉक रखना पाया गया है। मौका पर चेकिंग करने पर तीन कमरों, ब्रांडे व बाहर आंगन में सरकारी राशनमिला। कुछ सरकारी कट्टो को खोलकर प्राइवेट कट्टो में तब्दील करने पाया गया। जो डिपो धारक द्वारा इस राशन को खुली मार्केट में बेचने की तैयारी की जा रही थी। निरीक्षक खाद्य एवं आपूर्ति विभाग द्वारा डिपो को अलाट सरकारी राशन व मौजूद राशन का मिलान किया गया जिस पर करीब 400 क्विंटल गेहूं, 99 किलोग्राम नमक, 150 क्विंटल बाजरा, 32 किलोग्राम चीनी ज्यादा मिली है तथा 132 लीटर सरसों का तेल कम पाया गया। इस संबंध में निरीक्षक खाद्य आपूर्ति विभाग की तहरीर पर थाना चांदहट में मुकदमा दर्ज किया गया है।  

Related posts

ट्विन टावर बनवाने में हुए भ्रष्टाचार जांच में किसी ने खुद को अंजान तो किसी ने खुद को निर्दोष बताया।

Ajit Sinha

फरीदाबाद ब्रेकिंग: राहुल गांधी की सदस्यता खत्म करने पर कांग्रेसियों ने निकाली भाजपा सरकार की शवयात्रा।

Ajit Sinha

डिस्ट्रिक्ट विवेक विहार इलाके में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x