Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

लॉकडाउन के दौरान रोजगार गया तो, अवैध देह व्यापार का शुरू किया कारोबार, संचालिका समेत दो युवतियों समेत 5 अरेस्ट। 

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नोएडा की कोतवाली-3 पुलिस बे सेक्टर-122 के रिहायसी इलाके में चल रहे देह व्यापार के धंधे का पर्दाफाश करते हुए संचालिका समेत दो युवतियों और 3 युवक को हिरासत में लिया हैं और उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कि इस फ्लैट पर रेड किया था, फ्लैट से काफी सारा आपतिजनक समान भी मिला है।

पुलिस कि गिरफ्त मे खड़े अरूण, नरेन्द्र और पुनीत को पुलिस छापेमारी के दौरान सैक्टर-122 मे चल रहे देह व्यापार के अड्डे से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने देह व्यापार धंधे की संचालिका, दो युवतियों को भी गिरफ्तार किया है। एडीसीपी नोएडा सेंट्रल ज़ोन-2 अंकुर अग्रवाल ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी, की सेक्टर- 122 के सी-ब्लॉक में एक मकान में कथित रूप से देह व्यापार का धंधा चल रहा है। इसके बाद कोतवाली फेज-3 कि पुलिस ने एसीपी आयुक्त अब्दुल कादिर  ने नेतृत्व वहां पर छापा मारा। एडीसीपी ने बताया कि पुलिस ने देह व्यापार अड्डे की कथित संचालिका, दो युवतियों समेत अन्य लोगों को गिरफ्तार किया है। मौके से कई आपत्तिजनक चीजें भी बरामद हुई हैं।

एडीसीपी ने बताया कि पूछताछ के दौरान गिरफ्तार युवतियों तथा अड्डे की संचालिका ने पुलिस को बताया कि लॉकडाउन के दौरान वे बेरोजगार हो गई थीं। इसलिए देह व्यापार के धंधे में उतर गईं। पुलिस को पता चला है कि गिरोह के लोग विभिन्न माध्यमों से ग्राहकों से संपर्क करते थे तथा उनसे मोटी रकम लेते थे। पुलिस सभी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर रही है। पुलिस ने रेड के दौरान मौके से 04 मोबाइल फोन, 02 पर्स, 01 रजिस्टर, 01 आरसी, 9860 रूपये नगद व अन्य आपत्तिजनक सामान बरामद किए है।

Related posts

कमिश्नरेट, फरीदाबाद में छ: नए साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन बनाने के एक प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान कर दी है: सीएम

Ajit Sinha

दुबई से महिला को व्हाट्सएप, वीडियो कॉल पर अश्लील बातें और दृश्य दिखाने वाला आरोपित दिल्ली एयरपोर्ट से अरेस्ट।

Ajit Sinha

पुलिसकर्मियों ने दी 10 लाख की मदद: आईसीयू में जीवन के लिए संघर्ष कर रही स्वीटी के मदद के लिए आगे आए लोग।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x