Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

घर में घुसकर सो रही युवती की ईट से कुचलकर की हत्या, शक की सुई परिजनो पर, पुलिस जांच जुटी

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नोएडा:नोएडा सेंट्रल के थाना ईकोटेक-3 क्षेत्र में स्थित गांव हबीबपुर में 23 वर्षीय युवती की पत्थर से कुचलकर निर्मम हत्या की गई. सूचना मिलते मौके पर पुलिस की टीम और आला अधिकारियों मौके पर पहुंच गए और मामले की जांच शुरू कर दी है. फोरेंसिक टीम व डॉग स्क्वायड को मौके पर बुलाया गया है, पंचायत नामा की कार्रवाई  पुलिस की टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हत्यारों की तलाश में जुड़ गई है।

ग्राम हबीबपुर में पिंकी पुत्री स्व जीत सिंह की घर में घुस कर हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। थाना ईकोटेक पुलिस के साथ अधिकारियों भी मौके पर पहुंच गए और मामले की जांच शुरू कर दी. प्रारंभिक जांच से पता चला है कि युवती की शादी दिसंबर में होने वाली थी। जिस समय उसकी की हत्या हुई उस समय घर में पूरा परिवार मौजूद था, लेकिन पुलिस को इसकी सूचना सुबह दी गई। नोएडा सेंट्रल डीसीपी सुनिधि ने बताया कि हत्या किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा सिर में चोट मारकर हत्या कर दी गयी है. अभी हत्या के पीछे की वजह का पता नहीं चल पाया है। पुलिस इस मामले में परिवार वालों व आसपास रहने वाले किराएदारों व अन्य लोगों से भी पूछताछ कर रही है। फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड के द्वारा पूरे घटनास्थल की जांच पड़ताल की गई है। मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है अभी हत्या के पीछे की वजह का पता नहीं चल पाया है। और पुलिस सभी बिदुओं पर जांच कर रही है।

Related posts

नई दिल्ली:दिल्ली पुलिस कमिश्नर एस एन श्रीवास्तव ने आज उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को पुरस्कृत किया।

Ajit Sinha

दिल्ली पुलिस की एसटीएफ क्राइम ब्रांच ने आज दो कॉन्ट्रेक्ट किलर को गिरफ्तार किया हैं।

Ajit Sinha

सड़क हादसों में एक इंजिनियर छात्र की मौत, कोच समेत 7 स्कूल के छात्र घायल, एक की हालत गंभीर

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x