Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव

लड़का -लड़की के चक्कर में चल गई होटल में गोलियां, गोली लगने से तीन लोग हुए घायल, गोली चलाने वाला होटल मालिक पकड़ा गया।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
गुरुग्राम : आज मंगलवार को पटौदी स्थित एक निजी होटल में गोली चलने की सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। इस गोलीबारी में तीन लोगों को गोली लगी है, जिन्हें घायल अवस्था में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। लाइसेंसी पिस्टल से गोली चलाने वाले होटल मालिक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया, और वारदात में इस्तेमाल की लाइसेंसी पिस्टल को पुलिस ने बरामद कर लिया है। इस संबंध में संबंधित थाने में कानून की उचित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। विवाद का कारण एक लड़का -एक लड़की दोनों होटल में रुके थे , लड़की को तलाशते हुए लड़की के परिजन, काफी संख्या में होटल में पहुंचे थे। इस पर होटल मालिक का उनसे झगड़ा हो गया , और इस दौरान होटल मालिक राजकुमार ने लाइसेंसी पिस्टल से तीन राउंड गोली चला दी। पुलिस प्रवक्ता ने आज जानकारी देते हुए बताया कि आज मंगलवार , एक अप्रैल को थाना पटौदी, गुरुग्राम में सुबह करीब 11/11:30 बजे एक सूचना पटौदी में एक होटल में गोली चलने के संबंध में प्राप्त हुई। सूचना पाकर पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची, जहां पर ज्ञात हुआ कि एक लड़की एक लड़के के साथ उस होटल में आई थी। लड़की के परिजन काफी संख्या में इकट्ठे होकर लड़की को ढूंढते हुए उस होटल में पहुंच गए तथा उन्होंने होटल में प्रवेश करने का प्रयास किया। इस दौरान होटल मालिक से उनकी कहासुनी हो गई तो होटल मालिक ने अपने लाइसेंसी हथियार से गोली चला दी जिसमें तीन व्यक्ति घायल हो गए। पुलिस टीम द्वारा सीन-ऑफ-क्राइम, फिंगरप्रिंट टीमों से घटनास्थल का निरीक्षण करवाया गया।पुलिस टीम द्वारा गोली चलाने वाले होटल संचालक राजकुमार निवासी गांव बप्पास जिला गुरुग्राम उम्र 50 वर्ष को घटनास्थल से ही हथियार सहित पुलिस हिरासत में लिया गया। पुलिस द्वारा घटना के संबंध में जांच की जा रही है, जिसमें जो भी तथ्य सामने आएंगे उनके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

Related posts

नई दिल्ली: पासिंग आउट परेड (पीओपी) एंव दानिप्स (प्रोब) तीन अधिकारियों का शपथ ग्रहण

Ajit Sinha

होटल मैनेजमेंट ग्रेजुएट व बेरोजगार बेटे ने अपने माता -पिता को चाकुओं से किया कातिलाना हमला, पिता की मौत, मां गंभीर, अरेस्ट।

Ajit Sinha

खून के बदले खून: पिता के हत्या का बदला, 10 वर्ष बाद दोस्तों के साथ मिलकर राहुल सोलंकी की हत्या करके लिया -अरेस्ट।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x