
अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: छठ पूजा की तैयारी शहर भर में अंतिम चरण में है, इस बार खेड़ीपुल के समीप गुरुग्राम कैनाल में काफी गंदगी है, और पानी की कमी है। यदि व्रती लोग कैनाल में भगवान सूर्य को अर्ध्य देने के लिए घुसेंगे तो चरम रोग से ग्रस्त हो सकते है इतना गंदा पानी है कैनाल में। इसलिए यहां एक वैकल्पिक घाट बनाया जा रहा है। ताकि वर्ती लोग साफ़ पानी में खड़ी होकर भगवान सूर्य को अर्ध्य दे सकते है।

ये कहना है बिहार, उत्तर प्रदेश,पूर्वाचल छठ पूजा सेवा समिति के महासचिव दिलीप कुमार भारती का। जिला प्रशासन से सहयोग मिल रहा है पर जितना मिलना चाहिए वह नहीं मिल रहा है। निजी तौर पर वैकल्पिक घाट बनाया गया है। सवाल के जवाब उनका कहना है कि इस महापर्व छठ पूजा में मुख्य अतिथि के तौर पर हरियाणा के कैबिनेट विपुल गोयल शिरकत करेंगे।
छठ पूजा की सामग्रियों की दुकानें सज चुकी है। खेड़ी पुल के ऊपर टोकड़ी, डगड़ा, सुप व अन्य छठ पूजा से जुडी हुई सभी सामानों की बाजार पूरी तरह से सज चुकी है। ये सभी चीजें पिछले वर्ष के मुकाबले इस वर्ष थोड़ा महंगा है। इस खबर में आप वीडियो देखें।




