Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

नोएडा के एक शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के निचली तल की एक दुकान में लगी भीषण आग, मुश्किल में फंसे लोग।


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
नोएडा के एक शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के निचले तल पर एक दुकान में आज सुबह भीषण आग लग गई। लगी भीषण आग के कारण बिल्डिंग परिसर में धुआं ही धुआं एकदम से भर गया। इस कारण से कुछ लोग बिल्डिंग में अंदर ही फंस गए।आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल एक -एक करके कई गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग को बुझाने का प्रयास किया। साथ ही अंदर फंसे हुए लोगों को बाहर निकालने की कोशिश की। इस दौरान ऊपरी मंजिल पर फंसे लोग जान बचाने को खिड़की से लटके हुए नजर आए।हादसे के दौरान ऊपरी मंजिल की बालकनी से कुछ लोगों को रस्सी और सीढ़ी की सहायता से बाहर निकाला गया। वहीं, कूदने और बाहर निकलने के दौरान 7 से अधिक लोग चोटिल और घायल होने की बात सामने आई है। घायलों का विभिन्न अस्पतालों में उपचार कराया जा रहा है। इनमें से महिला समेत दो गंभीर रूप से घायल हैं। इस बिल्डिंग में कुल आठ मंजिल है।

Related posts

दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने रूप श्री इंफोरटेक के मालिक विक्रम सिंह को एक बुजुर्ग के मदद के बहाने 6 करोड़ हड़पे, अरेस्ट  

Ajit Sinha

फरीदाबाद:50 करोड़ के घोटाले के मामले में आरोपित सतपाल के दोस्त के घर से एसीबी ने किया 62 लाख रूपए नगद बरामद।

Ajit Sinha

स्टॉक और आईपीओ में निवेश के नाम पर 1,38,05,425/-रुपए की ठगी, खाता उपलब्ध करवाने वाला एक आरोपित पकड़ा गया।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x