Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव

सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो में सड़क पर स्टंटबाजी करने के मामले में 3 शिक्षित आरोपित काबू, 3 कार बरामद की गई। 


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गुरुग्राम:पुलिस प्रवक्ता ने आज जानकारी देते हुए बताया कि सोशल मीडिया पर प्रसारित एक वीडियो जिसमें थाना बादशाहपुर , गुरुग्राम के क्षेत्र में चलती गाड़ी में एक थार व एक वरना कार चालक गाड़ी को गोल-गोल घुमाकर स्टंटबाजी कर रहे है, जिन्होंने स्टंटबाजी करके अपनी तथा दूसरों की जान जोखिम में डालने का अपराध किया है। इसके संबंध में गुरुग्राम पुलिस द्वारा संज्ञान लेते हुए आज मंगलवार को थाना बादशाहपुर, गुरुग्राम में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया।उनका कहना है कि थाना बादशाहपुर,गुरुग्राम की पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए उपरोक्त मुकदमा में आज मंगलवार को 3 आरोपितों कोमुकदमा  में शामिल अनुसंधान किया। आरोपितों की पहचान रोहन यादव निवासी गांव फाजिलपुर झाड़सा, गुरुग्राम, कृष्णा यादव निवासी गांव फाजिलपुर झाड़सा गुरुग्राम व हितेश यादव निवासी सेक्टर-21 गुरुग्राम के रूप में हुई।उपरोक्त आरोपित रोहन व कृष्णा सगे भाई है। आरोपित  रोहन ने BBA, कृष्णा ने BCA तथा आरोपित हितेश ने MBA तक पढ़ाई की है। पुलिस टीम द्वारा आरोपित  के कब्जा से 3 कार बरामद की गई। मुकदमा अनुसंधान अधीन है।

Related posts

फरीदाबाद ब्रेकिंग: सोशल मीडिया पर भड़काऊ भ्रामक वीडियो कंटेंट डालने वाले फेसबुक पोर्टल चलाने वाले व यूट्यूबर अरेस्ट 

Ajit Sinha

सागर सिंगला सुसाइड केस: पंचकूला पुलिस ने फरार चल रहे 2 आरोपियो को किया गिरफ्तार।

Ajit Sinha

गुरुग्राम ब्रेकिंग:स्वास्थ्य से जुड़े विभिन्न विषयों को लेकर डीसी अजय कुमार की अध्यक्षता में जिला टाॅस्क फोर्स की बैठक आयोजित

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x