Athrav – Online News Portal
अपराध पंचकूला

पंचकूला: क्राइम मीटिंग में डीसीपी ने लंबित मामलों की जांच में तेजी लाने व अपराध नियंत्रण को प्राथमिकता बताया।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
पंचकूला: आज डीसीपी पंचकूला हिमाद्रि कौशिक ने पंचकूला के सेक्टर-1 स्थित कार्यालय में  डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक अमित दहिया की उपस्थिति में एक अहम क्राइम मीटिंग की अध्यक्षता की, जिसमें सभी एसीपी, एसएचओ एवं विभिन्न शाखाओं के प्रभारियों ने हिस्सा लिया। बैठक में आपराधिक आंकड़ों की समीक्षा करते हुए स्नैचिंग, वाहन चोरी जैसे अपराधों की रोकथाम को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए। डीसीपी कौशिक ने स्पष्ट रूप से कहा कि किसी भी आपराधिक वारदात की स्थिति में संबंधित एसीपी स्वयं घटनास्थल पर पहुंचें। इसके अलावा डीसीपी ने लंबित मामलों में जांच प्रक्रिया को और अधिक प्रभावी बनाने में तेजी लाने के आदेश दिए। डीसीपी ने साफ किया है कि वे नियमित रूप से बैठक के दौरान अधिकारियों से जवाब मांगेगी।

डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक अमित दहिया ने साइबर अपराधों तक पहुंचने की जटिल प्रक्रिया को सरल भाषा में समझाते हुए जांच प्रणाली को अधिक तेज व  प्रभावी बनाने के तरीके बताए। उन्होंने बताया कि बतौर एसपी साइबर के तौर पर उनके पूर्व अनुभव को अब स्थानीय कार्यप्रणाली को सुधारने में प्रयोग करेंगे।डीसीपी हिमाद्रि कौशिक ने सभी थाना प्रबंधकों व पर्यवेक्षण अधिकारियों को क्षेत्र में लगे नाकों को पूरी तरह सक्रिय बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं। नाकों पर तैनात पुलिसकर्मियों को हर आने-जाने वाले वाहन की गहन जांच करने, संदिग्ध व्यक्तियों की जानकारी रजिस्टर में दर्ज करने व सीसीटीवी के माध्यम से नियमित निगरानी सुनिश्चित करने को कहा गया है।अवैध खनन पर रोक के लिए विशेष निर्देश जारी करते हुए डीसीपी ने कहा कि थाना क्षेत्र में अवैध खनन की गतिविधियों की पहचान कर प्रभावी कार्रवाई की जाए। खनन में संलिप्त वाहनों को जब्त कर दोषियों पर कड़ी कानूनी कार्यवाही अमल में लाई जाए।कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु बनाई गई चारों विशेष कंपनियों – अल्फा, ब्रैवो, चार्ली व डेल्टा – को नियमित अभ्यास करने के निर्देश दिए गए ताकि किसी भी आपात स्थिति या दंगे जैसी परिस्थितियों में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।अवैध शराब के खिलाफ भी सख्ती बरतने के निर्देश दिए गए। थाना प्रभारियों को अपने क्षेत्रों में अवैध शराब की बिक्री व सेवन पर निगरानी रखने, ठिकानों पर छापेमारी करने और दोषियों को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई करने को कहा गया। नशीले पदार्थों के खिलाफ अभियान को और तेज करते हुए डीसीपी ने कहा कि ड्रग्स से संबंधित हॉटस्पॉट स्थानों की पहचान कर वहां विशेष निगरानी रखी जाए। समाजसेवी संस्थाओं और युवाओं को नशा विरोधी जागरूकता अभियान से जोड़ा जाए। महिला सुरक्षा को लेकर विशेष दिशा-निर्देश देते हुए सभी थाना प्रभारियों और महिला सेल इंचार्ज व महिला थाना प्रभारी को महिला अपराधों से संबंधित हॉटस्पॉट प्वाइंट्स व रूट्स की नियमित जांच करने और वहां प्रभावी निगरानी सुनिश्चित करने के आदेश दिए गए। बैठक में यह भी निर्देश दिए गए कि धार्मिक स्थलों, भीड़भाड़ वाले इलाकों, सीमावर्ती गांवों व प्रमुख प्रतिष्ठानों में गश्त बढ़ाई जाए। सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट व अफवाहों पर आईटी सेल की मदद से सतर्क निगरानी रखी जाए। अंत में डीसीपी ने कहा कि पुलिस बल पूरी तरह अलर्ट रहे और किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने हेतु बल, बैरिकेड्स व अन्य संसाधन तैयार रखें। साथ ही जनता से संवाद बनाए रखकर विश्वास और शांति का माहौल कायम किया जाए।

Related posts

पंचकूला नगर निगम चुनाव के बीच अंतरराज्यीय हथियार तस्कर गिरोह का सदस्य 3 देशी कट्टों और 6 जिंदा कारतूसों सहित गिरफ्तार

Ajit Sinha

विक्की और सोनू के साथ-साथ विक्की के पिता नेपाल सिंह को बदला लेने  की नियत से, उन्हें मारने का अवसर तलाश रहा था।

Ajit Sinha

फरीदाबाद के टैक्सी ड्राईवर बिजेंद्र का हत्यारा पकड़ा गया, लूटेरे बिजेंद्र को गाडी से धक्के दे कार लूट कर भाग रहा था।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x