Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

डीटीपी इंफोर्स्मेंट नरेश कुमार ने चार्मवुड विलेज कालोनी व ग्रीन फिल्ड कालोनी के तीन प्लाटों पर बने अवैध निर्माणों तोडा।  

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: डीटीपी इंफोर्स्मेंट एंव विजिलेंस की टीम ने आज सूरजकुंड रोड स्थित चार्मवुड विलेज कालोनी व ग्रीन फिल्ड कालोनी में भारी तोड़फोड़ की कार्रवाई को अंजाम दिया। इस चार्मवुड कालोनी के सेटबैक में व ग्रीन फिल्ड कालोनी में बनाए गए अवैध निर्माणों को एक अर्थमूभर मशीन की सहायता से ध्वस्त किया गया हैं। अधिकारी की माने तो ग्रीन फिल्ड कालोनी में फिर से जल्दी ही तोड़ फोड़ की कार्रवाई को अंजाम दिया जाएगा। 



डीटीपी इंफोर्स्मेंट नरेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि आज सूरजकुंड रोड स्थित ईडब्लूएस फ्लेट होल्डर द्वारा सेटबैक एरिया कवर्ड कर जोनिंग की हुई थी को आज दोपहर में अर्थमूभर मशीन की सहायता से ध्वस्त कर दिया गया हैं। उनका कहना हैं कि इसके बाद उन्होनें ग्रीन फिल्ड कालोनी के प्लाट नंबर 3460, 3481 व एक अन्य प्लाट पर बिल्डरों ने अवैध निर्माण किए हुए थे जिसे आज उनकी टीम ने एक अर्थमूभर की सहायता से तोड़फोड़ की कार्रवाई की। सवाल के जवाब में उनका कहना हैं कि आज समय के अभाव में कम जगहों पर तोड़फोड़ की गई हैं। जल्द ही फिर से ग्रीन फिल्ड कालोनी में तोड़फोड़ की कार्रवाई को अंजाम दिया जाएगा। उनका कहना हैं कि इस तोड़फोड़ की कार्रवाई के दौरान वह स्वंय डियूटी मजिस्टेट के रूप में उपस्थित थे जबकि तोड़ फोड़ की कार्रवाई की देखरेख कनिष्ठ अभियंता प्रदीप राणा कर रहे थे। 

Related posts

फरीदाबाद: ग्रीन फील्ड में श्री रामलीला एवं दशहरा मेला की शुरुआत श्री रामलला दशहरा समिति के पदाधिकारियों ने शानदार अंदाज में किया।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: योग अपनाये और पर्यावरण संरक्षण के लिए भी करें कामः कुलपति प्रो. एस.के. तोमर

Ajit Sinha

हरियाणा में सरकारी भर्ती का मतलब पहले होता था रिश्वत खोरी और युवाओं से लूट: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी

Ajit Sinha
error: Content is protected !!