Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव

ई-कॉमर्स कम्पनी का सामान गबन करने वाला चालक गिरफ्तार, कब्जा से 29 मोबाईल फोन भी बरामद।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गुरुग्राम: अपराध शाखा, फर्रुखनगर की टीम ने आज ई -कॉमर्स कंपनी के चालक को अपनी ही गाडी से मोबाइल फोन गायब करने के आरोप में अरेस्ट किया हैं। इस आरोपित चालक ने अपने दो साथियों के संग मिलकर कंपनी की 362 बॉक्स मोबाइल की चोरी कर लिए थे। पुलिस टीम ने इस आरोपित चालक से 29 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इसके दोनों साथियों को पुलिस अभी  सरगर्मी से तलाश कर रही हैं। 

पुलिस प्रवक्ता के मुताबिक दिनांक 22 अप्रैल -2022 को पुलिस थाना फरुखनगर, गुरुग्राम में एक शिकायत मिली कि दिनांक 17.04.2022 को थाना एरिया में स्थित एक ई-कॉमर्स कम्पनी की गाङी से मॉल भरकर हैदराबाद के लिए रवाना किया गया था। जब गाड़ी हैदराबाद के वेयर हाउस पर पहुंची तो पाया गया कि सामान और कंटेनर की सील टूटी हुई थी तथा सामान चेक करने पर 362 बॉक्स कम थे। इस सम्बन्ध में थाना फरुखनगर, गुरुग्राम में भारतीय दंड संहिता की धारा 407  के तहत मुकदमा दर्ज  किया गया। 
इस मुकदमा  में  अपराध शाखा फरुखनगर के प्रभारी अमित कुमार की पुलिस टीम ने इस  मामले में चालक मुकीम को गत  18 जुलाई 2022 को फरुखनगर से अरेस्ट किया गया।  उसे अदालत के सम्मुख पेश करके 4 दिन के पुलिस  रिमांड पर लिया गया। 

पुलिस रिमाण्ड के दौरान आरोपित से पुलिस पूछताछ में ज्ञात हुआ कि जिस गाड़ी को लेकर यह हैदराबाद जा रहा था उस गाड़ी में मोबाइल फोन, आईपैड व लैपटॉप इत्यादि भरे हुए है तो उसने  गाड़ी से सामान निकालने के लिए अपने 2 साथियों को फोन करके बुला लिया तथा होडल, पलवल के पास उन्होंने गाङी से 362 मोबाईल फोन, आईपैड/लैपटॉप इत्यादि के बॉक्स निकाल लिए तथा इसके हिस्से में 57 मोबाईल फोन आए बाकी इसके साथी ले गए। पुलिस टीम द्वारा *चालक के कब्जा से 29 मोबाईल फोन बरामद* किए है। आरोपित  पुलिस रिमांड पर है, जिससे अन्य साथियों के बारे में गहनता से पूछताछ करते हुए बरामदगी के प्रयास जारी है। 

Related posts

उपभोक्ताओं को 18474270 रुपए उनके बिलों में किए समायोजित, – पीसी मीणा

Ajit Sinha

फरीदाबाद: लड़की को प्यार के जाल में फंसा कर अवैध संबंध का वीडियो बना, वायरल करने की धमकी देने वाले शख्स को किया अरेस्ट।

Ajit Sinha

5 करोड़ रूपए के हेरोइन (नशीला पदार्थ) के साथ दो तस्कर पकड़े गए।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x