Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद स्वास्थ्य

जेडीएन नेशनल चेयरमैन एप्रिसिएशन अवार्ड से डॉ. पुनिता हसीजा व डॉ. सुरेश को उत्कृष्ट कार्य के लिएअवार्ड देकर सम्मानित किया गया।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:नेशनल आई एम ए द्वारा अहमदाबाद में नाटकोन- 2025 का आयोजन 27 और 28 दिसंबर को किया गया। इसमें हरियाणा आई एम ए से फरीदाबाद के डॉ. सुरेश अरोड़ा को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए नेशनल प्रेसिडेंट एप्रीसिएशन अवॉर्ड से सम्मानित दिया गया। डॉ. पुनीता हसीजा को भी जे डी एन नेशनल चेयरमैन एप्रिसिएशन अवार्ड देकर सम्मानित किया गया। फरीदाबाद आई एम ए के सभी सदस्यों ने उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं दी। प्रधान डॉ. राजीव गुंबर और सचिव डॉ. अनुज ढींगरा ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी का धन्यवाद करते हुए डॉ. सुरेश अरोड़ा और डॉ. पुनीता हसीजा को शुभकामनाएं दी। दो दिनों के इस आयोजन को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने संबोधित किया और इसमें  नए नेशनल प्रेसिडेंट के रूप में डॉ. अनिल नायक ने पदभार संभाला। हरियाणा आई एम ए ब्रांच को बेस्ट ब्रांच और हिसार ब्रांच को बेस्ट लोकल ब्रांच का अवॉर्ड भी दिया गया। डॉ. पुनीता हसीजा ने स्वयं अहमदाबाद जाकर अवार्ड प्राप्त किया।

Related posts

फरीदाबाद :खुद ही 3 दोस्तों के साथ रची थीं ज्वैलर के बेटे ने अपने किडनेप की साजिश, 4 लड़कों को पकड़ा, 4 लाख लेकर घूमना चाहते।

Ajit Sinha

14 नवंबर  से शुरू  होगा  फोस्टैक  प्रशिक्षण कार्यक्रम।

Ajit Sinha

बड़े शहरों में बहुमंजिला भवनों में आपात स्थिति से निपटने के लिए सरकार खरीदेगी 13 हाइड्रोलिक प्लेटफार्म मशीन

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x