Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

डंपिंग यार्ड में काली पॉलीथिन में पैक युवती का शव मिला, पुलिस महिला की शिनाख्त और हत्या या मौत के कारणों की जांच जुटी।


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नोएडा के थाना सेक्टर-142 क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहाँ के डंपिंग यार्ड में कूड़े के ढेर के बीच एक अज्ञात युवती का शव काली पॉलीथिन में मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है। युवती के हाथ पैर बंधे थे और चेहरे पर जलने के निशान थे। जानकारी होने पर पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंच कर फील्ड यूनिट टीम बुलाकर जांच की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस शव की शिनाख्त करने में जुटी है।डंपिंग यार्ड में कूड़े के ढेर के बीच एक अज्ञात युवती का शव मिलने की सूचना मिलते ही एकदम से हड़कंप मच गया. डंपिंग यार्ड के स्टाफ को काम करते समय काली पॉलीथिन में पैक एक युवती का शव मिला, तो इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही सेक्टर-142 पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। मृतका की उम्र करीब 22 से 25 वर्ष बताई जा रही है। मौके पर पुलिस के उच्चाधिकारियों और फील्ड यूनिट की टीम ने पहुंचकर साक्ष्य जुटाए हैं।”शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस फिलहाल दो मुख्य बिंदुओं पर काम कर रही है—पहला, महिला की पहचान और दूसरा, यह शव डंपिंग यार्ड तक पहुँचा कैसे? पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं पर गहनता से जांच की जा रही है और जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

Related posts

उत्तराखंड वसंतोत्सव-2021 में देखने को मिली लोक-संस्कृति की झलक देखने को मिली

Ajit Sinha

एक कार से 25 करोड़ रूपए के हेरोइन बरामद, के साथ दो लोग पकड़े ।

Ajit Sinha

ट्विटर हेंडल पर असत्य व भ्रामक ट्वीट करने वाला व्यक्ति गिरफ्तार।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x