Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा स्वास्थ्य हाइलाइट्स

डॉक्टर ने किया सात साल के मासूम बच्चे की ग़लत आँख का ऑपरेशन, परिजनों ने किया हंगामा, ये घटना नोएडा की है-वीडियो देखें।



अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
ग्रेटर नोएडा के सेक्टर गामा 1 में बने आनंद स्पेक्ट्रम हॉस्पिटल में एक 7 साल के मासूम बच्चे के आंख के ऑपरेशन के दौरान डॉक्टर की लापरवाही सामने आई है। डॉक्टर ने उसके गलत आंख का ऑपरेशन कर दिया। बच्चों के परिजनों ने अस्पताल में हंगामा किया,  मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराया। माता-पिता पूरे मामले की शिकायत सीएमओ गौतम बुद्ध नगर से की है। पुलिस के अनुसार इस मामले में जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। अस्पताल में हंगामा होने की सूचना पर पहुंची पुलिस के अधिकारी ने दोनों पक्षों को समझाने में जुटी हैं। पीड़ित बच्चे के पिता नितिन भाटी ने अपने बच्चे की जिंदगी से खिलवाड़ करने वाले अस्पताल के खिलाफ सीएमओ को शिकायत दी है,  जिसमें अस्पताल को सील कर डॉक्टर के लाइसेंस को रद्द करने की मांग की गई है। सीएमओ को दी गई शिकायत में नितिन भाटी ने आरोप लगाया कि उनके 7 साल की बेटे युधिष्ठिर की बाई आंख में पानी आने की समस्या को लेकर अस्पताल में गए हुए थे. जहां डॉक्टर आनंद वर्मा ने देखने के बाद कहा कि बच्चे की आंख में प्लास्टिक जैसी कोई चीज है, इसको ऑपरेशन कर ठीक किया जा सकता है। नितिन वर्मा कहना है कि उन्होंने ऑपरेशन के लिए 45000 रुपए जमा कर दिए और 12 तारीख को बच्चों का ऑपरेशन हो गया। बच्चों को घर लेकर गए तो उसकी मां ने कहा कि बच्चों की बाई आंख में दिक्कत थी लेकिन ऑपरेशन दाएं क्यों किया गया है. इसके बाद वह अस्पताल  डॉक्टर के पास पहुंचे तो डॉक्टर और उनके स्टाफ ने उनके साथ बदतमीजी की। नितिन ने 112 नंबर कॉल करके पुलिस को बुला लिया। पुलिस का कहना है कि क्योंकि मामला मेडिकल का है इसलिए इसकी जांच सीएमओ करेंगे जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।

Related posts

फरीदाबाद: प्रेमिका की तकिया से गला दबाकर हत्या करने के आरोपित प्रेमी को पुलिस ने किया अरेस्ट।

Ajit Sinha

केंद्र सरकार आतंकवादियों को ढूंढ़ निकालने के लिए अपनी पूरी ताकत लगाए, हमें इस हमले का मुंहतोड़ जवाब देना होगा

Ajit Sinha

किसी भी चुनौती से निपटने के लिए पीएसी और पुलिस पिनाक कमांडो के साथ मेट्रो स्टेशन पर किया मॉकड्रिल

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x