Athrav – Online News Portal
गाज़ियाबाद नोएडा स्वास्थ्य

नोएडा और गाजियाबाद में बच्चों के संक्रमित पाए जाने पर तीन स्कूल बंद

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
एन.सी.आर में बच्चों में कोरोना के मामले बढ़ने लगे हैं। नोएडा और गाजियाबाद में बच्चों के संक्रमित पाए जाने पर तीन स्कूल बंद किए जा चुके हैं। इन स्कूलों में 26 बच्चे  अब तक संक्रमित पाए जा चुके हैं। इस बीच, नोएडा में पॉजिटिविटी रेट फिर बढ़ गया है। 24 घंटे में 33 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। इसके बाद से जिला स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड में आ गया है।

डीएम ने भी स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर उन्हें निर्देश दिए है। सीएमओ ने स्कूल में सख्ती से कोरोना गाइडलाइन का पालन करने की हिदायत दी है। इस समय संक्रमित एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 68 हो गई है। अब जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा 98 हजार 743 पहुंच गया है। वहीं, 98 हजार 163 लोग अस्पकताल से डिस्चार्ज हो चुके हैं। इसके अलावा 90 मरीजों का इलाज चल रहा है।

नोएडा खेतान स्कूल में सोमवार को 13 बच्चों में संक्रमण की बात सामने आने के बाद अलग-अलग स्कूलों में पढ़ने वाले दस बच्चों में भी कोरोना की पुष्टि चीफ मेडिकल अफसर ने की है. सीएमओ  ने बताया 24 घंटे में 33 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। जिसमें इनमें से दस आयु 18 वर्ष से कम आयु वर्ग के बच्चे है। इस प्रकार 48 घंटे 23 बच्चे संक्रमित पाए गए है.  दिल्ली पब्लिक स्कूल, जेवीएम ग्लोबल स्कूल, श्रीराम मिलेनियम स्कूल के एक-एक बच्चे सहित अन्य स्कूलों के बच्चों के पॉजिटिव होने जानकारी है। लेकिन सीएमओ  का कहना है कि केवल खेतान स्कूल ने बच्चों के संक्रमित होने की पुष्टि की अन्य स्कूलों ने नहीं की है.स्कूलों में बच्चों के भीतर कोरोना संक्रमण पाए जाने के बाद अभिभावकों में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया है। पेरेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष यतेंद्र कसाना का कहना है बढ़ते करोना के मामलो में  लोगों पेरेंट को जागरुक करते रहते है. हमने जिला प्रशासन से समय मांगा है. जिससे हम अपने सुझाव दे सके. इस बीच कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए डीएम ने भी स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर उन्हें निर्देश दिए है। डीएम  सुहास एलवाई ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को कहा गया है कि कोरोना संक्रमित बच्चों के इलाज की समुचित व्यवस्था की जाए और यह सुनिश्चित किया जाए कि कोरोना संक्रमण की रफ्तार न बढ़ने पाए। इसके लिए बच्चों के संपर्क में आने वाले लोगों की जांच करायी जाए। इसके अलावा अन्य स्थानों पर भी कोरोना की जांच बढ़ाई जाए। स्कूलों में कोरोना से बचाव के लिए सभी जरूरी उपाय कर स्कूलों को सही तरीके से सेनेटाइज भी कराया जाए।

Related posts

महिला ने थाने में किया पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने का किया प्रयास, पुलिस ने किया विफल।

Ajit Sinha

तेज रफ्तार मदरसन की लड़कियों से भरी बस डिवाइडर से टकरा कर पलटी, एक लड़की की मौत, आधा दर्जन जख्मी।

Ajit Sinha

हरियाणा के कुरुक्षेत्र में स्थित श्रीकृष्ण आयुष विश्वविद्यालय की15 नवंबर- 20 21 से शुरू होने वाली परीक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x