Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद हाइलाइट्स

फरीदाबाद: पूर्व पार्षद द्वारा विकसित की गई अवैध कॉलोनी में आज तीन अर्थमूवर मशीनों की मदद से रोड नेटवर्क को उखाड़ किया तहस नहस-वीडियो।



अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:एक पूर्व पार्षद द्वारा ओल्ड फरीदाबाद नहरपार स्थित बसेलवा कॉलोनी में  क़ानूनी नियमों को ठेंगा दिखाते हुए अवैध रूप से बसाई गई अवैध कॉलोनी में डीटीपी इंफोर्स्मेंट एंव ओल्ड नगर निगम की संयुक्त टीम ने आज दूसरे दिन 3 अर्थमूवर मशीनों की सहायता से पूरे रोड नेटवर्क को उखाड़ कर तहस नहस कर दिया। कल बुधवार को यहीं पर उपरोक्त टीम ने पांच अर्थमूवर मशीनों की सहायता से लगभग एक दर्जन से अधिक पक्के मकानों को बुरी तरह से तोड़ दिया था। आज भी भारी पुलिस बल के साए में तोड़फोड़ की कार्रवाई को अंजाम दिया गया है। इस दौरान डीटीपी इंफोर्स्मेंट राजेंद्र शर्मा ने जो कहा,आप इस खबर में प्रकाशित वीडियो में खुद सुन सकते है। डीटीपी इंफोर्स्मेंट राजेंद्र शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि आज दूसरे दिन पूर्व पार्षद द्वारा बसाई गई इस अवैध कॉलोनी में जो रोड नेटवर्क बनाई हुई है, को आज 3 अर्थमूवर मशीनों की सहायता से तोडा जा रहा है , और वह इन रोड नेटवर्क को पूरी तरह से तोड़ दिया गया है। इस रोड नेटवर्क के नीचे सीवर पाइप लाइन भी बिछाई गई है, को उखाड़ कर नष्ट कर दिया जायेगा। सवाल के जवाब में उनका कहना है कि जब इनके पास कॉलोनी काटने की ही लाइसेंस नहीं है,ऐसे में सीवर -पानी की परमिशन कैसे हो सकती है,और जहां तक यहां पर कई लोगों के पास रजिस्ट्री भी है , इन अवैध कॉलोनी में जमीनों की रजिस्ट्री कैसे हुई, के बारे में वह जिला उपायुक्त को पत्र लिख कर सख्त कार्रवाई कराई जाएगी। और बिजली के कनेक्शन भी कैसे मिली, ये सब जांच का विषय है, पहले से ही यहां के कॉलोनीनाइजर के खिलाफ मुकदमा दर्ज है। इन मुकदमे और तेजी लाई जाएगी।       

Related posts

फरीदाबाद :भारतीय जनता पार्टी में आज प्रजापति समाज के प्रदेश अध्यक्ष रामेश्वर प्रजापत सहित समाज के सैकड़ों लोग शामिल हुए।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : ग्रीन फील्ड कालोनी में होली के दिन आयोजित रैन डांस में जो थिरकेगा वह इंसान तनाव मुक्त हो जाएगा,फूल मस्ती की ब्यवस्था हैं, वीरेंद्र भड़ाना।

Ajit Sinha

हरियाणा: मेयर, नगर निगम सदस्यों, नगर परिषद व नगर पालिका सदस्यों के लिए चुनाव खर्च की सीमा बढ़ा दी गई हैं।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x