Athrav – Online News Portal
नोएडा स्वास्थ्य

किडनी ट्रांसप्लांटेशन के नाम पर धोखाधड़ी करने वाला डॉक्टर गिरफ्तार, उसके साथी की है तलाश

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
नोएडा की कोतवाली 20 पुलिस ने किडनी ट्रांसप्लांटेशन के नाम पर धोखाधड़ी कर लाखों रुपए ठगने वाले एक डॉक्टर को गिरफ्तार किया है।  गिरफ्तार किया गया डॉक्टर दिल्ली के लाहौरी गेट थाना के क्षेत्र में तिलक बाजार में अपना दिल्ली चैरिटेबल डिस्पेंसरी चलाता था। डॉक्टर को उसके डिस्पेंसरी से ही गिरफ्तार किया गया है जबकि पुलिस उसके एक अन्य साथी की तलाश कर रही है।

सेक्टर- 20 पुलिस की गिरफ्त में खड़े आरोपित डॉक्टर बुलंद अख्तर को पुलिस ने किडनी ट्रांसप्लांटेशन के नाम पर धोखाधड़ी करके  लाखों रुपए हड़प करने के आरोपी को गिरफ्तार किया है एडीसीपी रणविजय सिंह ने बताया कि सेक्टर-31 निवासी अहमद खान ने शिकायत दर्ज कराई थी, कि उसके भाई शफीक किडनी की बीमारी से ग्रस्त थे जांच के बाद डॉक्टरों ने उनकी किडनी बदलने की सलाह दी थी जिस पर उनके पड़ोस में रहने वाले अब्दुल गफ्फार ने उन्हें किडनी ट्रांसप्लांटेशन करने वाले डॉक्टर बुलंद अख्तर मिलवाया था अब्दुल गफ्फार ने वादा किया था कि वे लोग उसके भाई किडनी ट्रांसप्लांटेशन के लिए किडनी उपलब्ध कराएंगें   इसके एवज में दोनों ने उसे 8 लाखों रुपए ले लिए और किडनी भी नहीं ट्रांसलेशन कराई.एडीसीपी ने बताया कि वर्ष 2019 में शफीक की इलाज के दौरान मौत हो गई, इसके बाद अहमद खान ने सेक्टर- 20 थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। डॉक्टर बुलंद अख्तर गिरफ्तार कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। यह जानने का प्रयास कर रही है कि इन लोगों ने अब तक कितने लोगों की किडनी ट्रांसप्लांट कराया है और कितने लोगो से किडनी ट्रांसप्लांटेशन के नाम पर पैसे ठगे हैं ।

Related posts

चंडीगढ़: अक्टूबर 2024 तक रिटायर होने वाले पुलिसकर्मियों से सीएम मनोहर लाल का आह्वान।

Ajit Sinha

दीपावली पर शुभ माने जाने वाले कछुओं की तस्करी करती हुई दो महिलाएं पकड़ी गई, 14 कछुआ बरामद।

Ajit Sinha

ब्रेकिंग न्यूज़: बीती रात पुलिस और बदमाशों के बीच हुई फायरिंग में पुलिस की एक गोली 25000 के इनामी बदमाश के पैर लगी-देखें वीडियो

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x