Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद स्वास्थ्य हरियाणा

हरियाणा पुलिस ने आज रेवाड़ी जेल से फरार हुए 5 कोरोना पाॅजिटिव कैदियों को धर दबोचा।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़:हरियाणा पुलिस ने रेवाड़ी जेल की कोरोना संक्रमित कैदियों को समर्पित विशेष इकाई से फरार हुए पांच कोविड-19 पॉजिटिव कैदियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। ये कैदी 8 और 9 मई की रात को जेल से भाग गए थे।
         
हरियाणा पुलिस के प्रवक्ता ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार किए गए कैदियों की पहचान नवीन शर्मा उर्फ गोलू,अजीत उर्फ नेता , राजेश उर्फ कालिया, आशीष और अभिषेक के रूप में हुई। घटना के तुरंत बाद, सीआईए और आसपास के एसएचओ सहित हरियाणा पुलिस की कई टीमों का गठन कर जेल से भागे इन अपराधियों को पकड़ने के लिए विशेष अभियान शुरू किया गया। पुलिस टीम ने  खुफिया तरीके से जांच में जुट गई और आज पांच कैदियों को काबू कर लिया गया। उन्होंने कहा कि जेल से फरार अन्य कैदियों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान जारी हैं। ये सभी कोरोना संक्रमित कैदियों के लिए समर्पित जेल की विशेष इकाई में थे और बैरक की लोहे की ग्रिल काटकर फरार हो गए थे। कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद इन कैदियों को रेवाड़ी जेल भेजा गया था।उल्लेख है कि कोविड संक्रमित कैदियों को समर्पित रेवाड़ी जेल से 13 कोविड पाॅज़िटिव कैदी भाग गए थे।

Related posts

फ़रीदाबाद : उद्योग मंत्री विपुल गोयल ने साई धाम मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में 20 करोड की परियोजनाओं का किया शुभारंभ ।

Ajit Sinha

फरीदाबाद पुलिस द्वारा चिन्हित राहुल कॉलोनी में रहने वाले तीन नशा तस्करों के मकानों पर चलाया बुल्डोजर – ध्वस्त

Ajit Sinha

पूर्व सांसद अवतार सिंह भडाना ने आज पलवल से भरी हुंकार, लाखों की संख्या में दिल्ली को घेरेंंगे चारों ओर से

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x