Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

एसजीएसटी महिला असिस्टेंट कमिश्नर को जीएसटी इंस्पेक्टर ने दी गंदी गालियां व जान से मारने की धमकी- अरेस्ट

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नोएडा: कोतवाली फेस 3 पुलिस ने अपने उच्च पदस्थ अधिकारी को व्हाट्सएप पर मैसेज कर गाली गलौज करने, अभद्र टिप्पणी करने और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने के आरोपित  जीएसटी इंस्पेक्टर को सेक्टर- 64 सहारा कट से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।  आरोपित अर्पित मलिक पुत्र सतपाल सिंह मूल रूप से मुजफ्फरनगर का निवासी है और इस समय ओरियन्टल अपार्टमेंट सेक्टर- 62 में रह रहा है। 

आरोपित नोएडा के सेक्टर- 62 स्थित ऑफिस में जीएसटी इंस्पेक्टर के पद पर तैनात हैं।  एडीसीपी नोएडा सेंट्रल साद मियां खाँ ने बताया कि सेक्टर-121 क्लियो काउंटी सोसायटी में रहने वाली प्रभजीत कौर जो एसजीएसटी में असिस्टेंट कमिश्नर पद पर तैनात हैं और गाजियाबाद के नेहरू नगर स्थित ऑफिस में कार्यरत हैं। उनके अधीन ही नोएडा के सेक्टर-62 स्थित सीजीएसटी ऑफिस आता है। सेन्ट्रल नोएडा जोन एडीसीपी ने बताया कि प्रभजीत कौर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि नोएडा ऑफिस में जीएसटी इंस्पेक्टर अर्पित मलिक तैनात है.

आरोप है कि 20 सितंबर की सुबह उसने असिस्टेंट कमिश्नर प्रभजीत को फोन पर पहले गालियां दीं और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी, आरोप है कि इसके बाद अर्पित ने उनके व्हाट्सएप पर गालियां लिखकर भेजें. अधिकारी का कहना है कि उन्हें नहीं पता कि अर्पित ने ऐसा क्यों किया उन्हें डर है कि कहीं वो उन्हें नुकसान ना पहुंचा दे. इसलिए उन्होंने पुलिस से शिकायत दी है।  सेन्ट्रल नोएडा जोन एडीसीपी साद मियां खां का कहना है कि प्रभजीत कौर की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर आरोपित  जीएसटी इंस्पेक्टर को गिरफ्तार करने पुलिस टीम गई तो आरोपित  इंस्पेक्टर फरार हो गया। पुलिस की टीम ने आज आरोपित  को सहारा कट सेक्टर- 64 से गिरफ्तार किया है और उसे जेल भेज दिया गया है।  

Related posts

र्तेज रफ्तार बीएमडब्ल्यू कार ने बाइक सवार पति -पत्नी को मारी जोरदार टक्कर, पति की मौत, पत्नी घायल, केस दर्ज।

Ajit Sinha

साइबर ठग गिरफ्तार, आरोपी ठग के पास से 25 लाख रुपए नगद, हीरे-जेवरात, कई फर्जी आईडी बरामद किए हैं

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: डीजीपी शत्रुजीत कपूर ने आमजन से की अपील, जिन वाहनों के चालान लंबित है वे जल्द से जल्द भरना सुनिश्चित करें।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x