Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: स्वस्थ जीवन शैली व किसानों की आय बढ़ाने के उद्देश्य से 27 से 29 नवंबर तक सूरजकुंड में आयोजित होगा मिलेट महोत्सव : एडीसी

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:अतिरिक्त उपायुक्त अंजलि श्रोत्रिया ने बताया कि स्वस्थ जीवनशैली को प्रोत्साहित करने,  टिकाऊ कृषि, ग्रामीण अर्थव्यवस्था व किसानों की आय में वृद्धि करने के उद्देश्य से 27 से 29 नवंबर तक सूरजकुंड में मिलेट महोत्सव आयोजित किया जाएगा। यह महोत्सव ग्रामीण महिलाओं एवं खाद्य उद्यमियों के लिए नए व्यावसायिक अवसर सृजित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल साबित होगा।

अंजलि श्रोत्रिया ने बताया कि महोत्सव में आमजन के लिए प्रवेश पूरी तरह निःशुल्क रहेगा। उन्होंने जिलावासियों सहित प्रदेश एवं देश के किसानों, विद्यार्थियों, उद्यमियों, पर्यटकों और खान-पान में रुचि रखने वाले लोगों का आह्वान किया कि वे 27 से 29 नवंबर तक सूरजकुंड मेला परिसर में आयोजित होने वाले इस महोत्सव में बढ़-चढ़कर भाग लें।

अंजलि श्रोत्रिया ने बताया कि इस महोत्सव के माध्यम से मोटे अनाज को आमजन की दैनिक खान-पान की आदतों का हिस्सा बनाने के साथ-साथ किसानों, स्वयं सहायता समूहों और खाद्य उद्यमियों को अपने उत्पादों के प्रदर्शन एवं विपणन के लिए बेहतर मंच उपलब्ध करवाया जाएगा। उन्होंने बताया कि हरियाणा पर्यटन विभाग द्वारा भारतीय कदन्न अनुसंधान संस्थान (IIMR), कृषि विभाग, हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (HSRLM) तथा कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग , हरियाणा के सहयोग से आयोजित होने वाले इस महोत्सव में 100 से अधिक स्टॉल लगाए जाएंगे। इन स्टॉलों पर मोटे अनाज, जैविक खाद्य पदार्थों, पौष्टिक स्नैक्स, पेय पदार्थों तथा मिलेट आधारित पारंपरिक एवं आधुनिक खाद्य उत्पादों की विविधता देखने को मिलेगी।

Related posts

फरीदाबाद : क्राइम ब्रांच, सेक्टर -56 ने गलत तरीके से नए आधार कार्ड बनाने व आधार कार्ड पर हुई गलती को ठीक करने वाले दो लड़कों को पकड़ा।

Ajit Sinha

रक्षा बंधन पंखा मेला के पावन अवसर पर ओल्ड फरीदाबाद शहर को दुलहन की तरह सजाया गया, मेला देखने का मौका न छोड़े।

Ajit Sinha

सनसनीखेज खुलासा: दीपक मेरे घर आता और मेरी बहन पर गलत नजर रखता था, इसीलिए होली वाले दिन उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी-पकड़ा गया।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x