Athrav – Online News Portal
गुडगाँव

डीएचबीवीएन मालिबु टाउन में करेगा बिजली के बुनियादी ढांचे को मजबूत,3.25 करोड़ रुपए होंगे खर्च।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गुरुग्राम: दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम ने बिल्डर एरिया में बिजली के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने का कार्य प्रारंभ कर दिया है। इसके तहत सोहना रोड स्थित मालिबू टाउन में बिजली के बुनियादी ढांचे को डीएचबीवीएन मजबूत करेगा। आज इस कार्य का शुभारंभ गुरुग्राम सर्कल 2 के अधीक्षण अभियंता पीके चौहान ने किया।डीएचबीवीएन द्वारा बिजली के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए मालिबु टाउन क्षेत्र में 4 अतिरिक्त ट्रांसफार्मर का प्रावधान है।

लगभग 7 किलोमीटर एलटी केबल लगाने की योजना है। इसके साथ अन्य कार्य भी किए जाएंगे। इस कार्य पर 3.25 करोड़ रुपए खर्च होने हैं।डीएचबीवीएन द्वारा करवाए जा रहे इस कार्य से आरडब्लूए प्रतिनिधियों और स्थानीय निवासियों ने प्रसन्नता व्यक्त की है। बिजली के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की आरडब्ल्यूए मांग पूरी हो रही है। इस अवसर पर कार्यकारी अभियंता गौरव चौधरी, उपमंडल अधिकारी धर्म सिंह, आरडब्ल्यूए मालिबू फेडरेशन के चेयरमैन निरंजन यादव, सेक्रेटरी विजय शिवनाथ, सदस्य ज्योति राघवन एवं मालिबू के गणमान्य निवासी मौजूद रहे।

Related posts

डबल ओटीपी/ ड्यूल ऑथेंटिकेशन पहल पर पुलिस मुख्यालय में उच्चस्तरीय बैठक, डिजिटल अरेस्ट पर लगेगा प्रभावी अंकुश।

Ajit Sinha

एक करोड़ 14 लाख कैश और 2 करोड़ 88 लाख रूपए का सोना बरामद, तीन आरोपित पकड़े गए-वीडियो देखें, और सुने

Ajit Sinha

गुरुग्राम ब्रेकिंग: उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने एक ही स्थान पर समाधान शिविर लगा सुनी 32 सोसाइटीयों की समस्याएं।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x