Athrav – Online News Portal
विशेष हरियाणा

डीजीपी ने दी बधाई :महिला सुरक्षा के लिए शुरू की गई हरियाणा पुलिस की ‘दुर्गा शक्ति ऐप‘ स्काॅच अवार्ड से सम्मानित

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़: हरियाणा पुलिस को एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है। गत सप्ताह प्रशिक्षण व क्षमता निर्माण तथा सामुदायिक पुलिसिंग के लिए फिक्की स्मार्ट पुलिसिंग अवार्ड से नवाजे जाने के बाद,अब हरियाणा पुलिस की ‘दुर्गा शक्ति ऐप‘ को स्काॅच शिखर सम्मेलन-2019 के दौरान स्काॅच कांस्य पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
पुलिस विभाग के प्रवक्ता ने आज यहां यह जानकारी देते हूए बताया कि पुलिस आयुक्त गुरुग्राम,मौहम्मद अकील, जिनके पास एडीजीपी मुख्यालय का भी अतिरिक्त कार्यभार है,ने हरियाणा पुलिस की ओर से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कल आयोजित एक समारोह में स्काॅच अवार्ड प्राप्त किया। पुलिस अधिकारियों को बधाई देते हुए पुलिस महा निदेशक,मनोज यादव ने कहा कि यह बहुत ही गर्व की बात है कि राज्य पुलिस की दुर्गा शक्ति ऐप को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है। उन्होंने दुर्गा शक्ति ऐप की समस्त टीम को इस उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए बधाई दी। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा गत वर्ष 12 जुलाई को महिला सुरक्षा को बढ़ावा देने व आपात स्थिति में तुंरत पुलिस सहायता मुहैया करवाने के उद्देश्य से दुर्गा शक्ति ऐप की शुरुआत की गई थी। यह ऐप गूगल और ऐप्पल प्ले स्टोर पर उपलब्ध है और इसे मुफ्त में डाउनलोड किया जा सकता है। कोई भी महिला इस ऐप पर पंजीकरण कर सकती है और आपातकालीन स्थिति में कॉल या अलर्ट बटन दबा कर पुलिस सहायता प्राप्त कर सकती है।



इस पर, उपयोगकर्ता की लोकेषन तुरंत दुर्गा शक्ति ऐप हेल्पलाइन नंबर पर भेजी जाएगी और पास में तैनात पुलिस टीम को उसकी मदद के लिए तुरंत भेजा जा सकता है। इसके अतिरिक्त,उपयोगकर्ता द्वारा दिए गए आपातकालीन संपर्क नंबर पर भी एक एसएमएस भेजा जाता है। प्रवक्ता ने कहा कि पुलिस राज्य में महिलाओं और लड़कियों को सुरक्षित माहौल मुहैया करवाने के लिए लगातार काम कर रही है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी नियमित रूप से राज्य भर के स्कूलों, कॉलेजों, अन्य संस्थानों और आवासीय क्षेत्रों का दौरा कर लड़कियों व महिलाओं से सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ऐप डाउनलोड करने का अनुरोध किया जा रहा है। उन्हें अपने परिवार के सदस्यों एवं दोस्तों के लिए भी इसे डाउनलोड करने का आग्रह किया जाता है। ऐप को और लोकप्रिय बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं। इसके अलावा, राज्य में महिलाओं और लड़कियों से संबंधित छेड़छाड़ और अन्य अपराधों की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए दुर्गा शक्ति रैपिड एक्शन फोर्स का भी गठन किया गया है।

Related posts

भारत में चेक गणराज्य की राजदूत डा. एलिस्का जीगोवा ने हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय से शिष्टाचार मुलाकात की।

Ajit Sinha

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने 7 आईपीएस और 39 एचपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं -लिस्ट पढ़े।

Ajit Sinha

पीड़ित 14 घंटे से पहले कर सकते है साइबर क्राइम में शिकायत, बैंक भी ज़िम्मेदारी लें, तभी होंगी त्वरित कार्रवाई – एडीजीपी

Ajit Sinha
error: Content is protected !!