Athrav – Online News Portal
अपराध हरियाणा

एक व्यक्ति के कब्जे से 24 लाख 60 हजार रूपए मूल्य के नकली नोट बरामद, गिरफ्तार।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़: हरियाणा पुलिस द्वारा हिसार जिले में एक व्यक्ति के कब्जे से 24 लाख 60 हजार रुपये मूल्य के नकली करंसी नोट बरामद किये गए हैं। पुलिस विभाग के प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान हिसार के बारह मोहल्ला निवासी रोहित उर्फ रमन के रूप में हुई है।
आरोपी को सिटी पुलिस स्टेशन की एक टीम ने एक गुप्त सूचना के बाद गिरफतार किया है।



पंजाब रजिस्ट्रेशन नंबर की स्कूटी सवार आरोपी को सेक्टर-14, हिसार के गेट नंबर 2 से गिरफ्तार किया गया है। तलाशी लेने पर पुलिस ने वाहन से नकली करेंसी बरामद की है। आरोपी से 500 रुपयें मूल्य की 38 पैकेट और 200 रुपये के 28 पैकेट बरामद किए गए हैं।

प्रारंभिक पूछताछ के दौरान, यह पता चला कि अभियुक्त को पंजाब के एक अज्ञात व्यक्ति से केवल फोन पर सम्पर्क स्थापित कर नकली नोटों की सप्लाई कल ही मिली थी। इससे पहले आरोपी राजगुरु मार्केट में एक कपड़े की दुकान पर काम करत था। उसके खिलाफ मामला दर्ज कर गहन पूछताछ की जा रही है।

Related posts

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: पलवल के सीएमओ डॉ. जय भगवान एक लाख रूपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़े गए।

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: मिशन-2024 मुख्यमंत्री मनोहर लाल की नई पहल

Ajit Sinha

तीन घंटे में हुई दो मुठभेड़, तीन बदमाश पैर में गोली लगने से हुए घायल, तीन फरार, लूटे हुए मोबाइल और चेन बरामद।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!