Athrav – Online News Portal
हरियाणा

राजस्व भूमि पर अवैध निर्माणों को किया गया ध्वस्त-डीटीपी नीलम शर्मा

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
सोनीपत:सोनीपत महानगर विकास प्राधिकरण(एसएमडीए) से जिला नगर योजनाकार (डीटीपी) नीलम शर्मा ने बताया कि जिले में अवैध निर्माणों को प्रारंभिक चरण में ही ध्वस्त करने के लिए उपायुक्त सुशील सारवान के निर्देशानुसार प्रशासन द्वारा सख्त अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार को एसएमडीए की टीम ने गांव कुमासपुर व खेवड़ा राजस्व संपदा के नियंत्रित क्षेत्र में किए जा रहे अवैध निर्माणों पर तोडफ़ोड़ की कार्रवाई की गई। उन्होंने बताया कि इस दौरान गांव कुमासपुर में 12 दुकानों तथा 02 बाउंडरी वॉल तथा गांव खेवड़ा में 01 औद्योगिक निर्माण, 01 टायल फैक्टरी तथा लेबर क्वार्टर को ध्वस्त किया गया।
डीटीपी नीलम शर्मा ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि अवैध कॉलोनियों में प्लॉट न खरीदें। ऐसी कॉलोनियों में सरकार द्वारा कोई भी मूलभूत सुविधा जैसे सड़क, पानी, सीवरेज या बिजली प्रदान नहीं की जाती। इससे आपकी मेहनत की कमाई जोखिम में पड़ सकती है। उन्होंने कहा कि प्लॉट खरीदने से पूर्व यह सुनिश्चित करें कि संबंधित कॉलोनी नियमानुसार स्वीकृत है अथवा नहीं।
                 
उन्होंने कहा कि नियंत्रित क्षेत्र में किसी भी तरह का निर्माण करने से पूर्व एसएमडीए के सीईओ से अनुमति लेना अनिवार्य है अन्यथा एसएमडीए द्वारा अवैध कालोनी/निर्माण को किसी भी समय नियंत्रित क्षेत्र अधिनियम के प्रावधान में गिराया जा सकता है। उन्होंने बताया कि कोई भी नागरिक संबंधित जानकारी के लिए सोनीपत महानगर विकास प्राधिकरण कार्यालय, चौथा तल,कराधान विभाग, सेक्टर-12, सोनीपत में सम्पर्क कर सकता है। तोडफोड की कार्यवाही ड्यूटी मैजिस्ट्रेट जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के एसडीओ वीरेंद्र जैन तथा एसएमडीए इंफोर्समेंट व पुलिस टीम की मौजूदगी में की गई।

Related posts

सहकारी समिति के सैल्समैन को 10,000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया।

Ajit Sinha

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान के दौसा से एक्सप्रेस के 246 किलोमीटर लंबाई वाले पहले सेक्शन का किया लोकार्पण

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: हरियाणा विधानसभा चुनावों के लिए प्रदेश में बनाए गए 20629 पोलिंग बूथ: पंकज अग्रवाल

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x