Athrav – Online News Portal
गुडगाँव हरियाणा

मुख्यमंत्री ने किया जल शक्ति अभियान के तहत प्रदेशव्यापी पौधारोपण कार्यक्रम की की शुरूआत ।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
गुरूग्राम: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने आज जल शक्ति अभियान के तहत गुरूग्राम से प्रदेशव्यापी पौधारोपण अभियान की शुरूआत की। उन्होंने गुरूग्राम में गांव झाडसा के निकट सैक्टर-32 के शिवधाम में पौधारोपण किया और कहा कि जल शक्ति अभियान के तहत प्रदेश के हर गांव में 500 पौधे लगाएं जाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में वन विभाग द्वारा एक करोड पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है जिसमें दो लाख पौधे गुरूग्राम में लगेंगें।



मनोहर लाल ने कहा कि हर बच्चा एक पौधा लगाए और उसकी देखभाल करें। स्कूली बच्चों के सहयोग से प्रदेश में हर साल 15 से 20 लाख पौधे लगाए जाएंगें। हर विद्यार्थी उस पौधे के साथ अपनी फोटो अपलोड करेगा और उस बच्चे को प्रोत्साहन के रूप में 6 महीने में 50 रूपए की राशि दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि जल शक्ति अभियान का उदेश्य मानसून सीजन में जल संचयन करना है। इस अभियान के तहत प्रदेश में चार हजार तालाबों का जीर्णोद्वार किया जाएगा। इसके अलावा, प्रदेश के एक हजार स्कूलों में रेनवाटर हारवेस्टिंग सिस्टम लगाए जाएंगें तथा कृषि विभाग द्वारा ग्रामीण क्षेत्र में 1.5 लाख सोकपिट बनाई जाएगी। यहीं नहीं, हर जिला में बेकार पडे 100 बोरवैलों को भी रिचार्ज-वैल के तौर पर प्रयोग किया जाएगा।

Related posts

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने पर निशानेबाज मनु भाकर को दी बधाई

Ajit Sinha

पलवल: बेरोजगारी का समाधान सिर्फ कौशल -दत्तात्रेय

Ajit Sinha

राज्य में 860 आंगनवाड़ी वर्कर्स और 1047 आंगनवाड़ी हैल्पर्स के रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया शीघ्र ही शुरू की जाएगी: कमलेश ढाण्डा

Ajit Sinha
error: Content is protected !!