Athrav – Online News Portal
हरियाणा

सेना प्रमुखों से फोन पर बात कर उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने दिया राज्य में रह रहे सैनिकों की सहूलियत का भरोसा  

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़:उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने रविवार को देश की सेनाओं के प्रमुखों से फोन पर विशेष तौर पर बातचीत की और उनसे राज्य में स्थित सेना के चार ठिकानों पर मौजूदा स्थिति के बारे में जाना। उपमुख्यमंत्री ने चीफ ऑफ स्टाफ जनरल विपिन रावत, आर्मी चीफ जनरल मनोज मुकुंद नरवाने और एयर चीफ मार्शल राकेश कुमार भदौरिया से फोन पर बातचीत में कहा कि कोरोना वायरस के मद्देनज़र सैनिक इलाकों में किसी भी तरह की दिक्कत ना आएं, इसके लिए राज्य सरकार पूरा प्रयास कर रही है।
उन्होंने सभी सेना प्रमुखों से आग्रह किया कि किसी भी आवश्यक वस्तु की सप्लाई में दिक्कत की सूचना राज्य सरकार तक पहुंचवाएं ताकि उसे तुरंत दूर किया जा सके। उन्होंने ये भी कहा कि जल्द ही सभी छावनियों और सेना ठिकानों पर सेनेटाइजर आदि पहुंचाया जाएगा। उपमुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य की हर छावनी में 5000 सेनेटाइजर आने वाले 1-2 दिन में पहुंचा दिए जाएंगे। गौरतलब है कि हरियाणा में अंबाला और सिरसा में एयरफोर्स का बेस है और अंबाला और हिसार में आर्मी की छावनी है। उनके अलावा उपमुख्यमंत्री ने अन्य स्थानों पर भी जरूरत के हिसाब से आवश्यक वस्तुएं और सेवाएं उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया।

Related posts

महेंद्रगढ़ :जनता सेवा दल के अध्यक्ष श्री भगवान ने जनता सेवा दल ने सर्वसम्मति से मंजीत डाबला बसई को जिला प्रधान किया घोषित ।

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: राज्यव्यापी नागरिक सुरक्षा अभ्यास : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की उच्च स्तरीय बैठक।

Ajit Sinha

कोरोना संक्रमण ने ली सीआईए प्रभारी जसबीर सिंह की जान, डीजीपी मनोज यादव ने दी श्रद्धांजलि

Ajit Sinha
error: Content is protected !!