Athrav – Online News Portal
हरियाणा

महेंद्रगढ़ :जनता सेवा दल के अध्यक्ष श्री भगवान ने जनता सेवा दल ने सर्वसम्मति से मंजीत डाबला बसई को जिला प्रधान किया घोषित ।


विनीत पंसारी की रिपोर्ट
महेंद्रगढ़: जनता सेवा दल की ओर चरखी दादरी मे एक कार्यकर्ता बैठक आयोजित की गई जिसमे मुख्यातिथि के रूप में जनता सेवा दल के अध्यक्ष श्री भगवान इस बैठक में उपस्थित थे। जनता सेवा दल के अध्यक्ष श्री भगवान ने जनता सेवा दल की ओर से सर्वसम्मति से मंजीत डाबला बसई को महेन्द्रगढ ओर नारनौल क्षेत्र का जिला प्रधान घोषित किया। इसके बाद सभी ने मंजीत डाबला बसई को फूलो की माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया । सभी लोगो ने लड्डू बाटकर खुशी मनाई गई।
श्रीभगवान ने बताया कि जनता सेवा दल का मुख्य उदेश्य भ्रष्टाचार के खिलाफ मुहिम चलाना, शिक्षा का प्रचार प्रसार करना , गरीब लोगो की हर समय मदद करना , जाति वाद के खिलाफ अभियान चलाना,सभी मे समानता का भाव जगाना, राजनैतिक गतिविधियों के प्रति लोगो को जागरूक करना व समाज मे फैली बुराईओ के खिलाफ आवाज उठाना है। मंजीत डाबला ने बताया कि जनता सेवा दल ने मुझे जो जिम्मेदारी सौपी है उसे मैं पूरी ईमानदारी के साथ निभाउंगा और ज्यादा से ज्यादा लोगो को दल से जोड़कर समाज के हित मे कार्य करना है। मुझे महेन्द्रगढ नारनौल का जिला प्रधान बनाये जाने पर मैं जनता सेवा दल का व दल के अध्यक्ष का हार्दिक धन्यवाद करता। इस अवसर पर दल के अध्यक्ष श्रीभगवान, राधे राधे जी , दयाराम तवंर, देवेन्द्र जागडा , कमल , अजय, भारत भूषण , धर्मवीर इन्दौरा , मुकेश , रूपेश आदि दल के लोग उपस्थित रहे।

Related posts

राहुल गांधी का भारत जोड़ो पदयात्रा अब कुछ मिनटों में लखन सिंगला द्वारा आयोजित विशाल जनसभा में पहुंचने वाली हैं।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: पन्ना प्रमुख भाजपा की चुनाव रणनीति का मजबूत हिस्सा : ओम प्रकाश धनखड़

Ajit Sinha

हरियाणा ब्रेकिंग: गृहमंत्री अनिल विज ने शाहबाद थाने में मारा छापा,एसएचओ सहित 3 पुलिसकर्मी को किया सस्पेंड

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x