Athrav – Online News Portal
दिल्ली राजनीतिक राष्ट्रीय हाइलाइट्स

दिल्ली ब्रेकिंग: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कर्तव्य पथ पर आयोजित तिरंगा यात्रा में प्रतिभाग किया-वीडियो सुने



अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
नई दिल्ली:भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने आज बुधवार को कर्तव्य पथ पर आयोजित तिरंगा यात्रा में प्रतिभाग किया। इस कार्यक्रम में दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता भी उपस्थित थीं।इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए  नवीन ने कहा कि 2011 में जब कश्मीर के लाल चौक पर भारत का तिरंगा लहराने पर सवाल उठते थे तो भारत के करोड़ों युवाओं के दिल में दर्द होता था। ये प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हैं जिन्होंने कश्मीर से धारा 370 को समाप्त कर सही मायने में जम्मू-कश्मीर को भारत का अभिन्न अंग बनाया है। आज कश्मीर में तिरंगा आन बान और शान के साथ लहराता हुआ नजर आ रहा है। यह हम सब भारतवासियों के लिए गर्व का विषय है। आज मुझे इस बात की खुशी है कि जब हम 80वें स्वतंत्रता दिवस मनाने जा रहे हैं तो वंदे मातरम के भी 150 वर्ष पूरे हो रहे हैं। इस वर्ष लाल किले की प्राचीर से वंदे मातरम का वो जयघोष होगा जिस जयघोष ने हमारे देश को आजादी दिलाई। हमारे वीर सपूतों ने अपने जीवन की आहुति हंसते-हंसते दी। उन्होंने कभी भी अपने जीवन की चिंता नहीं की बल्कि भारत की शान की चिंता की, भारत के तिरंगे की चिंता की

Related posts

इंदौर के एक मकान में 24 किन्नरों ने अज्ञात जहरीला पदार्थ पी लिया, सभी को गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Ajit Sinha

बीजेपी, बिहार का अध्यक्ष विधान परिषद के सदस्य डॉ. दिलीप जायसवाल को बनाया गया है।

Ajit Sinha

ब्रेकिंग न्यूज़: बीजेपी अध्यक्ष जे पी नड्डा ने बहादुर सीआरपीएफ कर्मियों और उनके परिवारों को शुभकामनाएं दीं। 

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x