Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

ग्रीन फील्ड में लुटेरे बिल्डरों के हौसले बुलंद, नोटिस देने के बावजूद अवैध बिल्डिंगों, दुकानों की संख्या बढ़ रही है-डीटीपी साहब, कब होगी कार्रवाई।

img src=”http://www.atharvnews.com/wp-content/uploads/2026/06/ad-hans-03.png” alt=”” width=”600″ height=”335″ class=”alignnone size-full wp-image-108508″ />
अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद:ग्रीन फील्ड कॉलोनी,फरीदाबाद में डीटीपी एनफोर्समेंट विभाग,फरीदाबाद की लापरवाही के कारण अवैध बिल्डिंग बनाने वाले बिल्डरों व निर्माणकर्ताओं के कुछ ज्यादा ही हौसले बुलंद है। डीटीपी एनफोर्समेंट विभाग, फरीदाबाद की लापरवाह हरकतों की वजह नए फ्लैटों के सपने देखने वाले फ्लैट खरीदारों के बिल्डरों के हाथों लूटने के लिए खुला छोड़ दिया है। ग्रीन फील्ड में प्लॉट नंबर-2203 पर निर्माणाधीन बिल्डिंग को बनाने वाले बिल्डर व निर्माणकर्ता को पहले से ही उपरोक्त विभाग 2 नोटिस दे चुकी है। बावजूद इसके निर्माणाधीन बिल्डिंग की ऊंचाई बढ़ा दी गई है। इसके अलावा ग्रीन फिल्ड कॉलोनी के, 3194 सहित कई अन्य बिल्डिंगों में एक्स्ट्रा कवरेज की गई है।

कभी-कभी ये छोटी-छोटी  चीज जानलेवा साबित हो सकती है। इसी तरह से प्लॉट नंबर -2203 पर नीचे पार्किंग के स्थान पर लगभग 6 से 7 दुकानें अवैध रूप से धड़ल्ले से चल रही है। इसके ऊपर जो फ्लैट बनी हुई है,इसके अगले -पिछले हिस्सों को पूरी तरह से कवर की गई है अवैध रूप से। गलती से निचली दुकानों और किसी भी फ्लैटों में कोई अनहोनी हुई, तो कई लोगों का जीवन जोखिम में पड़ सकता है।

इसके अतिरिक्त ग्रीन फील्ड के मॉल रोड पर प्लॉट नंबर 1884 हैं जहां पर अवैध रूप से एक बड़ी सी दुकानें बनाई जा रही है। ये सभी निर्माणकर्ता सरेआम कानूनी नियमों को ठेंगा दिखाए जा रहे है और उपरोक्त विभाग बिल्कुल खामोश है। इस मामले में डीटीपी एनफोर्समेंट यजन चौधरी का कहना है कि ग्रीन फील्ड कॉलोनी, फरीदाबाद में ग्रीन फील्ड कॉलोनी की काफी शिकायतें उनके पास पेंडिंग है, कइयों को उन्होंने नोटिस जारी किया हुआ है। इन सभी शिकायतों पर कार्रवाई निश्चित तौर पर करी जाएगी।

जहां तक इसमें उपरोक्त सभी के सभी प्लॉटों के नंबर शामिल है। उनकी कार्रवाई 15 अगस्त के बाद कभी भी हो सकती है। सवाल के जवाब में उनका कहना है कि फ्लैट खरीदार ग्रीन फील्ड कॉलोनी , फरीदाबाद में फ्लैटों को खरीदने से पहले उनके कार्यालय में आकर सही जानकारी अवश्य ले ले। अन्यथा गलत बिल्डर और प्रॉपर्टी डीलर्स के हाथों बुरी तरह से लूट जाएंगे। ऐसे कई मामले उनके सामने आए हैं जो फ्लैट और प्लॉटों के बारे में सही राय लेकर गए है। और कई फ्लैटों को गलत पाए जाने और रिहायशी फ्लैटों पर अवैध रूप से दुकानों के खोले जाने पर बीते दिनों सख्त कार्रवाई की गई थी। उनकी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Related posts

फरीदाबाद:केंद्र सरकार ने सिख फॉर जस्टिस पर लगे प्रतिबंध को पांच साल के लिए बढ़ा दिया है।

Ajit Sinha

फरीदाबाद एंटी करप्शन ब्यूरो ने ईएएसआई.जयवीर सिंह, पुलिस चौकी बस अड्डा, बल्लभगढ़, के खिलाफ चालान किया कोर्ट में पेश।

Ajit Sinha

फरीदाबाद:नव निर्वाचित जिला परिषद के प्रेजिडेंट और वाइस प्रेसिडेंट को दिलवाई पद और गोपनीयता की शपथ

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x