Athrav – Online News Portal
दिल्ली राष्ट्रीय हाइलाइट्स

दिल्ली ब्रेकिंग: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले,सरकार नीट आंदोलन के छात्रों से जुड़े मुद्दों पर हर तरह की चर्चा के लिए तैयार है-वीडियो सुने। .


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
नई दिल्ली:”लापता, भागा हुआ,भगोड़ा…” इस तरह की भाषा भारत के सार्वजनिक जीवन और संसदीय जीवन में अभी सुनने को मिली है. जब से संसदीय सत्र शुरू हुआ है, मैं लगातार संसद आ रहा हूं, अपने चैंबर में बैठ रहा हूं। चूँकि संसद भवन में विपक्ष दोनों सदनों में संसद नहीं चलने दे रहा है तो कोई वहाँ जाकर क्या कर सकता है? जहां तक चर्चा की बात है तो सरकार की ओर से संसदीय कार्य मंत्री किरण रिजिजू ने साफ कर दिया है कि सरकार नीट आंदोलन के छात्रों से जुड़े मुद्दों पर हर तरह की चर्चा के लिए तैयार है. मैंने यह भी कहा है कि मैं संसद में किसी भी सवाल का जवाब देने के लिए तैयार हूं, लेकिन वे (विपक्ष) कोई चर्चा नहीं होने देना चाहते। अब जनता को तय करना है कि कौन भाग रहा है. मैं आज भी कह रहा हूं कि अगर वे आज तीन बजे तक अध्यक्ष को पत्र सौंप दें तो हम आज तीन बजे से कल तीन बजे तक हर तरह की चर्चा के लिए तैयार हैं.मैं सदन में ही बैठूंगा, सबकी बात सुनूंगा और हर तरह के जवाब दूंगा; सरकार के पास छिपाने के लिए कुछ नहीं है.

Related posts

डीसीपी सागर सिंह कल्सी ने पैर के ऑपरेशन के लिए अतुल की 25000 रूपए की मदद, अतुल अच्छा इंसान बनना हैं।

Ajit Sinha

तिहाड़ जेल में बंद कुख्यात गैंगेस्टर शक्ति का नाम बता कर एक व्यापारी से दो करोड़ की रंगदारी मांगने वाले दो बदमाश अरेस्ट

Ajit Sinha

हनीट्रैप में फंसा कर लाखों वसूल करने वाले गैंग का पर्दाफाश,दो फर्जी पुलिसकर्मी सहित तीन आरोपित पकड़े गए।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x