Athrav – Online News Portal
गुडगाँव

दो दिवसीय हड़ताल अवधि को अवकाश के रूप में नियमित करने का निर्णय : विक्रम सिंह


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गुरुग्राम:प्रबंध निदेशक विक्रम सिंह के निर्देशानुसार दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (डीएचबीवीएन) ने 22 एवं 23 अक्टूबर 2026 को आयोजित राज्यव्यापी हड़ताल में भाग लेने वाले निगम के अधिकारियों, कर्मचारियों तथा हरियाणा कौशल रोजगार निगम के माध्यम से कार्यरत कर्मचारियों एवं कॉन्ट्रैक्ट वर्करों की दो दिवसीय हड़ताल अवधि को नियमित करने का निर्णय लिया है।

इस संबंध में निगम प्रशासन के अधीक्षण अभियंता द्वारा जारी आदेश के अनुसार, हरियाणा बिजली कर्मचारी एवं इंजीनियर संयुक्त संघर्ष मोर्चा, एचएसईबी डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन तथा अनुबंधित विद्युत कर्मचारी संघ हरियाणा द्वारा 22 एवं 23 अक्टूबर 2026 को राज्यव्यापी हड़ताल का आह्वान किया गया था, जिसमें डीएचबीवीएन के अनेक अधिकारियों, कर्मचारियों एवं वर्करों ने भाग लिया था।

हरियाणा सरकार द्वारा मामले पर विचार करने के उपरांत हड़ताल के दोनों दिनों की अवधि को संबंधित कर्मचारियों एवं वर्करों के लिए नियमानुसार देय अवकाश के रूप में नियमित करने का निर्णय लिया गया है।निगम के जनसंपर्क अधिकारी संजय चुघ ने बताया कि प्रबंध निदेशक विक्रम सिंह निगम के अधिकारियों एवं कर्मचारियों से जुड़े प्रशासनिक और सेवा संबंधी मामलों के समयबद्ध समाधान तथा कर्मचारी हितों के प्रति संवेदनशील दृष्टिकोण के साथ कार्य कर रहे हैं। इस निर्णय से संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सेवा और अवकाश संबंधी रिकॉर्ड को नियमित करने में सुविधा मिलेगी। उन्होंने बताया कि सभी संबंधित अधिकारियों को आदेशानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। आदेश की प्रतियां निगम के सभी मुख्य अभियंताओं, अधीक्षक अभियंताओं, डीडीओ, एसडीओ एवं अन्य संबंधित अधिकारियों को आवश्यक जानकारी एवं अनुपालन के लिए भेजी गई हैं।

Related posts

गुरुग्राम में सुव्यवस्थित प्रक्रिया के तहत होंगे निर्माण कार्य, जनता के पैसे की नही होने दी जाएगी बंदरबाट : राव नरबीर सिंह

Ajit Sinha

फरीदाबाद के टैक्सी ड्राइवर की हत्या गुरुग्राम में कार लूटने के उद्देश्य से की गई थी, इस हत्याकांड में तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार ।  

Ajit Sinha

यूट्यूबर एल्विश यादव ने निवास पर ताबड़तोड़ 24 राउंड फायरिंग के मामले में फरीदाबाद क्राइम ब्रांच ने इशांत गांधी को मुठभेड़ के बाद, धर दबोचा।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x