Athrav – Online News Portal
Uncategorized बिहार

दरभंगा : हायाघाट व शीशों गांव ,मब्बी के समीप बाढ़ के पानी में बीचोबीच फंसे 1000 लोगों को खाने व पीने के पैकेटों को वितरित किए गए, अंजनी।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट  

दरभंगा : समाजसेवियों का थोड़ा सा सहयोग, बाढ़ पीड़ितों के लिए इस मुश्किल घड़ी में एक  बड़ा वरदान साबित हो रहा हैं ऐसे में  एक -एक समजसेवियों को इस दिशा में अपना एक -एककदम रोजाना बढ़ातें  रहना  चाहिए। इस क्रम में बीते बुधवार को  एक  आम इंसान ने बाढ़ ग्रस्त लोगों के बीच जाकर उनकी पीड़ा को कम करने की कोशिश की और दो अलग -अलग जगहों पर जाकर जरुरत मंद लोगों को  खाने -पीने के  1000 पैकेटों को वितरित किए।

अंजनी कुमार सिन्हा ने जानकारी देते हुए बताया कि जैसे की आप सभी लोगों को मालूम हैं दरभंगा जिले के चारों तरफ इन दिनों पानी ही पानी हैं इस बाढ़ के पानी से हर वर्ग के लोग संकट  में हैं। उनका कहना हैं कि जिस जगह पर वह लोग रहते हैं वहां पर बाढ़ का पानी नहीं पहुंचा हैं इस वजह से वह लोग सुरक्षित हैं ऐसे में हर एक  सच्चा और अच्छे इंसान  का फर्ज हैं कि इस आपदा के समय बाढ़ पीड़ितों का  थोड़ा बहुत दर्द कम कर सकें। इसी दिशा में उन्होनें ने एक कदम बढ़ाया हैं जिसमें उनका साथ गोबिंद शेष्ट, अरुण पूर्वे, विजय कुमार गाढ़ा, कुणाल गुप्ता ने बखूबी दिया। उनका कहना हैं कि पूरी व सब्जी और पानी की एक -एक बोतलों की एक हजार से अधिक थैलियां तैयार करवाया गया। एक पैकेट में 10 -10 पूरी व सब्जी और एक -एक पानी की बोतलें रखी गई थी। उनका कहना हैं कि इसमें से 500 थैलियां हायाघाट में अम्मा की पंचायत व शीशों गांव,मब्बी के पास एक स्थान पर 500 थैलियां बांटी गई।अंजनी कुमार सिन्हा का कहना हैं कि उनका निवास स्थान राजेंद्र पथ ,गुदरी बाजार, लहेरिया सराय, दरभंगा हैं।

Related posts

भारी बर्फबारी के बाद हिमस्खलन से अफगानिस्तान में 100 से अधिक लोगों की मौत

Ajit Sinha

99 नहीं अब सिर्फ 49 रुपए में करिए अनलिमिटेड कॉल्स, BSNL लाया नया प्लान

Ajit Sinha

झमाझम बारिश:ठंड बढ़ा, घरों के खिड़की दरवाजे बंद, बाजार में सन्नाटा-वीडियो देखें।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x