Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : आगामी 25 अगस्त को सीबीआई कोर्ट से राम रहीम के मामले में आने वाले फैसले के मद्देनजर नियुक्ति की गई डियूटी मजिस्टेट।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद :  जिलाधीश समीरपाल सरो ने आगामी 25 अगस्त 2017 को सीबीआई कोर्ट पंचकुला की ओर से डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह के मामले में फैसला सुनाए जाने की सम्भावना को मद्देनजर रखते हुए जिले में कानून एवं व्यवस्था की स्थिति को सुदृढ़ व नियंत्रण में रखने के उद्देश्य से जिले के 24 सक्षम एवं वरिष्ठ अधिकारियों को क्षेत्रवार डयूटी मैजिस्ट्रेट नियुक्ति करने के आदेश जारी किए हैं।
आदेशों में कहा गया है कि इस सम्बन्ध में पुलिस आयुक्त डा. हनीफ कुरैशी की ओर से जिलाधीशा श्री सरो को अवगत करवाया गया कि उपरोक्त सम्भावित परिस्थितियों के अनुसार जिले में कानून एवं व्यवस्था की प्रतिकूल स्थिति उत्पन्न न हो इसलिए उक्त प्रकार की व्यवस्था की जाये। इस पर संज्ञान लेते हुए नियुक्त किए गए डयूटी मैजिस्ट्रेट 25 अगस्त से सामान्य स्थिति बहाल होेने तक अपने सम्बन्धित पुलिस अधिकारी सहित अपने क्षेत्र में विशेष रूप से निगरानी रखेंगे।
                                        जिलाधीश के आदेशानुसार लगाए गए डयूटी मैजिस्ट्रेटों में बी.एस. राणा, सुशील शर्मा, यशवंत सिंह, प्रदीप कुमार, बिरेन्द्र सिंह, हरीश शर्मा, मोहन लाल, नेपाल सिंह चैहान, अनिल डबास, नरेश कुमार, राजीव शर्मा, पूजा शर्मा, अश्वनी गौड, विजय सिंह ढाका, एम.एल. गर्ग, प्रवीन चैधरी, देवेन्द्र बेनीवाल, संजय सब्बरवाल, अरविंद कुमार, आनन्द स्वरूप, राजेन्द्र हुड्डा, रमन शर्मा, विजय चैधरी तथा पी.के.एम.के. दास शामिल हैं। इसके अतिरिक्त फरीदाबाद, बल्लबगढ़ तथा बड़खल के एसडीएम अपने-अपने उपमण्डल में इस उद्देश्य से ओवर आल इंचार्ज बनाए गए हैं।

Related posts

फरीदाबाद: कांग्रेस जनसंवाद मंच करेगा देश भर में भाजपा के दुष्प्रचार का मुकाबला : विजय कौशिक  

Ajit Sinha

फरीदाबाद : स्टाफ सलेक्शन कमीशन के फर्जी अधिकारी सहित कंडक्टर के पद के लिए परीक्षा दे रहे करणजीत को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

Ajit Sinha

डीसीपी विक्रम कपूर आत्महत्या: आरोपी अब्दुल सईद के अदालत में पेशी, दोनों पक्षों के वकीलों ने क्या कहा सुनिए वीडियो।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x