Athrav – Online News Portal
अपराध दिल्ली नई दिल्ली

साइबर ठग गिरफ्तार, आरोपी ठग के पास से 25 लाख रुपए नगद, हीरे-जेवरात, कई फर्जी आईडी बरामद किए हैं

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
नई दिल्ली :मौरिस थाना पुलिस ने आज एक साइबर ठग को गिरफ्तार किया हैं, पकड़े गए शख्स से पुलिस ने 25 लाख 20 हजार रुपए नगद, दो मोबाइल फोन, हीरे -जेवरात , एक स्कूटी, फर्जी आईडी पैन कार्ड, आधार कार्ड, वोटर कार्ड , ड्राइविंग लाइसेंस बरामद किए हैं। पकड़े गए शख्स को मौरिस नगर थाने में दर्ज मुकदमा नंबर – 49 /2019 में गिरफ्तार किया गया हैं। यह खुलासा आज नार्थ दिल्ली के अतिरिक्त डीसीपी हरेंद्र कुमार सिंह ने दिए।

अतिरिक्त डीसीपी हरेंद्र सिंह ने आज जानकारी देते हुए बताया कि मौरिस नगर थाने के एसएचओ राम अवतार त्यागी के नेतृत्व में बनाई गई टीम ने आज ठगी के मामले में अमित सबरवाल उर्फ़ ॐ प्रकाश उर्फ़ विवेक सबरवाल उर्फ़ टिंकू , उम्र 42 साल को गिरफ्तार किया हैं। आरोपी शख्स के खिलाफ मॉरिश नगर थाने में मुकदमा नंबर- 49/2019 हैं जिसमें भारतीय दंड सहिंता की धारा 420 को दर्शाया गया हैं, में गिरफ्तार किया गया हैं.



उनका कहना हैं कि पकड़ा गया उपरोक्त आरोपी साइबर ठग हैं, इस आरोपी ने लोगों के बैंक खातों से गलत तरीके से लाखों रुपए अपने खाते में ट्रांसफर कर लेता था। उनका कहना हैं कि आरोपी शख्स के खिलाफ मुंबई सहित दिल्ली के अलग -अलग थानों में 4 मुकदमें ठगी के दर्ज हैं, इस के कब्जे से नगद 25 ,20 ,000 रुपए , हीरे – जेवरात, एक स्कूटी, दो मोबाइल, फर्जी आईडी पैन कार्ड , आधार कार्ड , ड्राइविंग लाइसेंस व वोटर कार्ड बरामद किए गए हैं।

Related posts

सोनिया गांधी ने आज 85 वे महाधिवेशन को इंग्लिश में संबोधित करते हुए क्या कहा, लाइव सुने इस वीडियो।

Ajit Sinha

स्कूल जा रही नवीं क्लास की छात्रा के साथ पहले छेड़छाड़ और छात्रा के विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की , अरेस्ट

Ajit Sinha

भारत ने एस-400 सुदर्शन चक्र इस्तेमाल कर पाकिस्तानी ड्रोन हमले की कोशिश को किया नाकाम, 15 शहरों में हमले की कोशिश।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!