Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद राष्ट्रीय

फरीदाबाद:शब्द यात्रा ने जापान में लहराया भारतीय संस्कृति का परचम।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: दिनांक 28 अप्रैल से 6 मई तक जापान प्रवास पर गए ‘शब्द यात्रा’ समूह ने टोक्यो स्थित भारतीय दूतावास जापान में एक भव्य साहित्यिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन कर भारतीय संस्कृति की समृद्ध छटा बिखेरी। यह ‘शब्द यात्रा’ का विदेशों में आयोजित पाँचवां कार्यक्रम था,जिसमें लगभग 60 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राजनीतिक परामर्शदाता करुण बंसल उपस्थित रहे, जबकि विवेकानंद सांस्कृतिक केंद्र के निदेशक अमन आकाश के मार्गदर्शन में आयोजन सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर जापानी दर्शकों ने भी कार्यक्रम का भरपूर आनंद लिया, जो भारतीय संस्कृति के प्रति उनके आकर्षण को दर्शाता है।

कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. मीनाक्षी के मंगलाचरण से हुई। ‘शब्द यात्रा’ की महासचिव प्रीति मिश्रा द्वारा लिखित एवं निर्देशित नाटक ‘शब्द यात्रा: दिल से दिल तक’ ने दर्शकों की खूब सराहना बटोरी। संस्था की अध्यक्ष शारदा मित्तल ने भारत की अनुपम विरासत और संस्कृति की प्रतीक विभिन्न राज्यों की पारंपरिक साड़ियों का मंच पर प्रदर्शन कर देश के हथकरघा बुनकरों को भावांजलि समर्पित की।कार्यक्रम के दौरान विनय कुमार, पुनीत चंद्र, डॉ. कृष्णा कुमारी, ज्योत्सना कलकल, डॉ. कुमुद बंसल, डॉ. रेखा मित्तल, सरोजिनी चौधरी और सुनीता नैन ने अपने काव्य पाठ से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। अपर्णा सिंह द्वारा प्रस्तुत ठुमरी ने कार्यक्रम में जान डाल दी।वहीं मेरा जूता है जापानी ने अपनी मस्ती से सबको झूमने पर मजबूर कर दिया ।

Related posts

फरीदाबाद : ऑटो चालकों की गुंडागर्दी : पुलिसकर्मी राजपाल को ऑटो चालकों ने लात -घूसों व पत्थरों से पीट -पीट कर सिर दिया फोड़, घायल ।

Ajit Sinha

राजा नाहर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के जीर्णोद्धार के लिए 115 करोड़ रुपये की राशि खर्च, 40 प्रतिशत काम पूरा 

Ajit Sinha

फरीदाबाद : 6 साल के बालक के साथ दुष्कर्म करने के एक नाबालिग आरोपी को आज सेक्टर -37 पुलिस ने किया गिरफ्तार।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x