Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

कांग्रेस प्रत्याशी लखन सिंगला ने परिवार सहित किया मतदान, किया जीत का दावा 

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी लखन कुमार सिंगला ने आज मतदान के दिन अपने परिवार सहित ओल्ड फरीदाबाद में मतदान किया। इस दौरान सिंगला ने कहा कि फरीदाबाद की जनता अबकि बार किसी बाहरी को नहीं बल्कि अपने बीच के ही व्यक्ति को जिताने का फैसला कर चुकी है और उन्हें उम्मीद है कि वह भारी मतों से यहां से जीत दर्ज करेंगे



क्योंकि पिछले तीस सालों से उन्होंने निस्वार्थ भाव से लोगों की सेवा की है और इसी का प्रतिफल जनता वोट के रुप में उन्हें देगी। सिंगला ने कहा कि हरियाणा में पूर्व मुख्यमंत्री चौ. भूपेंद्र सिंह हुड्डा एवं प्रदेशाध्यक्ष कुमारी सैला के कुशल नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार बनेगी और सरकार बनने के बाद योजनाबद्ध तरीके से फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र का समुचित विकास किया जाएगा। उन्होंने विक्ट्री का निशान बनाते हुए कहा कि विधायक बनने पर फरीदाबाद को विकास के मामले में प्रदेश की अव्वल विधानसभा बनाना उनकी प्राथमिकता में शुमार रहे। इस दौरान सिंगला के समर्थक भी उनकी जीत के प्रति खासे उत्साहित नजर आए। 

Related posts

हरियाणा रोडवेज में आएंगी 1000 नई बसें, 500 होंगी इलेक्ट्रिक : परिवहन मंत्री अनिल विज

Ajit Sinha

फरीदाबाद:नवरात्रों की शुरूआत के साथ ही सिद्धपीठ मां वैष्णोदेवी मंदिर में बुधवार को भव्य पूजा अर्चना की गई श्रद्धालुओं की भीड़ उमरी।

Ajit Sinha

चंडीगढ़: हरियाणा प्रदेश में कोरोना मरीजों की संख्या बुलेट की रफ्तार से बढ़ता ही जा रहा हैं, आंकड़े 793 तक पहुंची।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!