Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: मुख्यमंत्री उड़न दस्ता टीम ने की अवैध अहाता में छापेमारी, विदेश शराब व100 पेटियां बीयर की बरामद की हैं।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: मुख्यमंत्री उड़न दस्ता व आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने एनआईटी में नीलम चौक के नजदीक अवैध रूप से चल रही अवैध अहाता में छापेमारी की कार्रवाई को अंजाम दिया। संयुक्त टीम ने छापेमारी के दौरान अवैध रूप से रखी गई विदेश मार्का की शराब व बीयर की 100 से ज्यादा पेटियां बरामद की हैं। इस संबंध में थाना हरियाणा राज्य परिवर्तन ब्यूरो सेक्टर 23, फरीदाबाद में अहाता संचालक और इसके सभी स्टाफ के खिलाफ कानून की सम्बंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया हैं।

डीएसपी मनीष सहगल ने जानकारी देते हुए बताया कि कल शुक्रवार 26 जनवरी 2024 को मुख्यमंत्री उड़न दस्ता, फरीदाबाद को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि फरीदाबाद में नीलम बाटा रोड पर राम धर्म कांटा के नजदीक चल रहे शराब ठेका पर ठेका संचालक द्वारा अहाता चलाने बारे आबकारी विभाग से अनुमति ली हुई है, लेकिन संचालक द्वारा अहाता में बिना अनुमति के काफी मात्रा में शराब का स्टॉक रखा हुआ है, जो कि अवैध हैं, जिसमे कुछ अंगेजी विदेशी मार्का की मंहगी शराब व बियर रखी हुई है। इस सम्बंध में यदि सम्बंधित विभाग के अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया जाए तो सच्चाई सामने आ सकती है। सहगल का कहना हैं कि इस सूचना के आधार पर उनके ही नेतृत्व में इंस्पेक्टर जगदीश व सब इंस्पेक्टर सतबीर सिंह द्वारा आबकारी विभाग फरीदाबाद,हरियाणा राज्य परिवर्तन ब्यूरो व स्थानीय पुलिस के साथ नीलम बाटा रोड पर मैसर्स हरपाल सिंह के शराब ठेके का औचक निरीक्षण किया गया। शराब ठेके के पीछे बने अहाता के प्रथम तल पर बने एक अस्थाई कमरे में कई प्रकार की अंगेजी शराब व विभिन्न प्रकार की बियर की बोतले रखी हुई मिली। पड़ताल पर अंग्रेजी शराब की विदेशी मार्का के विभिन्न प्रकार की करीब 52 बोतल व विभिन्न मार्का बीयर की करीब 106 पेटी रखी हुई मिली। इस सम्बंध में निरीक्षण के दौरान मौका पर हाजिर मिले कुलदीप सेल्समैन से अहाता में रखी शराब बारे वैध कारण व लाइसेंस पेश करने बारे में कहा गया, लेकिन वह मौका पर कोई वैध दस्तावेज पेश नही कर सका और न ही कोई संतोषजनक जवाब दे पाया। इस प्रकार यह शराब अवैध रखी पाई गई। इस संबंध में कार्रवाई के लिए आबकारी निरीक्षक सोमदत्त की शिकायत पर शराब लाइसेंसी हरपाल सिंह व इस कार्य मे सम्मिलित अन्य के खिलाफ थाना हरियाणा राज्य परिवर्तन ब्यूरो सेक्टर -23 फरीदाबाद में मुकदमा दर्ज किया गया है।

Related posts

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: सीएम मनोहर लाल ने 2741 करोड़ रुपये की 347 परियोजनाओं का किया उद्घाटन व शिलान्यास

Ajit Sinha

फरीदाबाद: “खोरी के मजदूर परिवारों को हरियाणा सरकार ने धोखा दिया-मजदूर आवास संघर्ष समिति

Ajit Sinha

हिसार: बिजली चोरी के 4558 मामलों में दोषी उपभोक्ताओं पर 16.41 करोड़ रुपये जुर्माना – पी सी मीणा

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x