अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा है कि देश में अगर किसानों के किसी ने चिंता की है तो वह नरेंद्र मोदी हैं। नरेंद्र मोदी ने किसानों का खर्चा कम हो और आमदनी ज्यादा हो,इस बात को लेकर हर समय नई-नई योजनाएं बनाने का काम किया और उन्हें लागू करने का काम किया। आज जो लोग किसानों के हितैषी बने बैठे हैं, उनके राज में किसानों पर गोलियां चलाई गई और किसानों की हत्या की गई। नरेंद्र मोदी ने किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि में 6000 रुपए प्रति साल देने का काम किया। किसानों के लिए प्रधानमंत्री सिंचाई योजना शुरू की गई। किसानों को सब्सिडी देकर उनके खेत में पानी पहुंचाने का काम किया जिससे किसानों को दोगुना पानी मिला और उनके खेतों में अब दोगुना फसल पैदा होने लगी है। कांग्रेस के राज में किसानों को मुआवजे के रूप में फसल बीमा के 2-5 और 10 रुपए के चेक मिलते थे,लेकिन वर्तमान सरकार ने किसानों के खाते में फसल खराब होने पर 10 साल में 12500 करोड़ रुपए देने का काम किया है जबकि पिछली सरकार ने 10 साल में केवल 1150 करोड़ रुपए दिए थे।

कांग्रेस शासन के दौरान का 263 करोड़ रुपए भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देने का काम किया। जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसान सम्मान निधि योजना लागू की तब नारायणगढ़ में कांग्रेस की नेता शैलजा ने धरना देते हुए इसे किसानों के साथ धोखा बताया था। आज यमुनानगर साढ़ौरा में भाजपा उम्मीदवार बंतो कटारिया के समर्थन में विजय संकल्प रैली को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कांग्रेस को झूठ बोलने और बरगलाने वाली पार्टी बताया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस भारत जोड़ो यात्रा निकलते हैं और अपने चुनाव घोषणा पत्र में न्याय करने की बात करती है जबकि उसे अपने पूर्वजों के कार्यों को देख लेना चाहिए। कांग्रेस ने देश को जोड़ने नहीं बल्कि देश को तोड़ने का काम किया है। नरेंद्र मोदी ने हाईवे के माध्यम से पूरे देश को जोड़ने का काम किया है हर आदमी का जीवन सरल और सुगम बनाने का काम किया है।मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने अपने चुनाव घोषणा पत्र में धारा 370 पर पुनर्विचार करने की बात कही है लेकिन यह देश इस बार कांग्रेस को नेता विपक्ष बनने का मौका भी नहीं देगा। उन्होंने कहा कि देश की जनता को मोदी की गारंटी पर विश्वास है। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वजह से जो देश का नाम ऊंचा हो रहा है,उसके कारण विदेशों में बैठे भारतीयों का भी सीना चौड़ा हो जाता है। उन्होंने कहा कि आज देश विकास की नई ऊंचाइयां छू रहा है और लगातार प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा है। नायब सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिल में देश के गरीब लोगों की चिंता है और इसी चिंता के कारण उन्होंने देश में आयुष्मान कार्ड योजना शुरू की ताकि जरूरत पड़ने पर गरीब आदमी गर्व के साथ अच्छे से अच्छे अस्पताल में अपना इलाज करा सके। गरीब आदमी की चिंता नरेंद्र मोदी ने की और प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना लेकर आए ताकि देश की गरीब महिलाओं को खाना बनाते समय धुएं का सामना न करना पड़े,उनकी आंखों में आंसू ना आएं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 10 सालों में विकास की नई गाथा लिखी है और तीसरी बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार बना कर विकास के और नए आयाम स्थापित करेंगे।
Related posts
0
0
votes
Article Rating
Subscribe
Login
0 Comments
Oldest
Newest
Most Voted

