Athrav – Online News Portal
अपराध हरियाणा

हरियाणा: पुलिस टीम को लूटने की कोशिश करने के मामले में तीन आरोपितों को किया अरेस्ट।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: हरियाणा पुलिस ने पानीपत जिले में नियमित गश्त के दौरान पुलिस टीम को लूटने की कोशिश करने वाले तीन आरोपितों  को अरेस्ट  किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से एक देशी पिस्टल और दो लाठियां भी बरामद की हैं। हरियाणा पुलिस के प्रवक्ता ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि अरेस्ट किए गए आरोपितों  की पहचान उत्तर प्रदेश के शामली के अंकित, उत्तर प्रदेश के लखीमपुर निवासी विकास हाल में सोनीपत और सोनीपत के नंगला  कलां के संदीप के रूप में हुई है।
         
प्राथमिक जांच से खुलासा हुआ कि आरोपित पिछले साल दिल्ली में एक ब्लाइंड मर्डर की घटना और सोनीपत, रोहतक और रेवाड़ी में रिफाइनरी पाइप लाइनों से तेल चोरी के पांच मामलों में भी शामिल थे। गिरफ्तारी से बचने के लिए वे लगातार अपने ठिकाने बदल रहे थे। यात्रियों को लूटने की साजिश रच रहे आरोपितों  के बारे में गुप्त सूचना मिलने के बाद आरोपितों को काबू करने के लिए पुलिस टीम ने गाड़ी पर लगी नीली बत्ती को उतार लिया और गाड़ी को चैटाला रोड़ से  सैक्टर-29 मे जाने वाली सड़क से पहले ही खड़ी कर टीम सिविल कपड़ो मे तैनात सिपाही को आगे भेजा। थोड़ी दूर चलते ही सिपाही राहगीर समझते हुए आरोपितों  ने लूटने के लिए रोका। जिनमे से एक युवक के हाथ मे देशी पिस्तौल व दो युवकों के हाथो मे डण्डे थे। पुलिस टीम ने प्लान के मुताबिक सूझ-बूझ से कार्रवाई करते हुए मौके पर ही तीनों युवकों को काबू कर लिया।आरोपितों के खिलाफ आईपीसी की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।

Related posts

एमडीयू में पीएचडी दाखिले की प्रक्रिया शुरू,सत्र 2025-26 के लिए 457 सीटों पर होंगे प्रवेश, 7 नवंबर तक करें ऑनलाइन आवेदन

Ajit Sinha

Cyber Crime: ई-चालान का मैसेज आए तो हो जाएं सावधान, न खोलें कोई अंजान लिंक वर्ना खाली हो जाएगा खाता- एएसपी

Ajit Sinha

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 2709 लाभार्थियों को सौंपे उनके सपनों के घर की चाबियां

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x