Athrav – Online News Portal
हरियाणा

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने 5 प्रमुख जिला सड़कों के सुधारीकरण के लिए 60.24 करोड़ रुपये की दी मंजूरी

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़:हरियाणा में कनेक्टिविटी बढ़ाने और निर्बाध परिवहन की सुविधा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने 60.24 करोड़ रुपये कीअनुमानित लागत की महत्वपूर्ण सड़क बुनियादी ढांचा परियोजनाओं के लिए प्रशासनिक मंजूरी प्रदान की है। इस संबंध में एक सरकारी प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि परियोजनाओं में हिसार जिले में हिसार-घुड़साल रोड (एमडीआर) के 24.79 किमी का सुधार कार्य शामिल है, जिसके लिए 25.84 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं।

इसके साथ ही चरखी दादरी जिले में 5.76 करोड़ रुपये की लागत से सतनाली-बाढड़ा-जुई सड़क (एमडीआर-125) का 19 किलोमीटर का हिस्से का सुधार, पलवल जिले में 13.27 करोड़ रुपये की लागत से होडल-नूंह-पटोदी-पटोदा सड़क के 26 किलोमीटर तक का सुधार कार्य शामिल है। इसके अलावा, पानीपत जिले में 5.66 करोड़ रुपये की लागत से गन्नौर से शाहपुर (एमडीआर-121) सड़क के 8.64 किमी का सुधार, झज्जर जिले में 9.71 करोड़ रुपये की लागत से छारा-दुजाना-बेरी-कलानौर सड़क के 20.41 किमी तक के हिस्से का सुधार कार्य को भी स्वीकृति प्रदान की गई है। प्रवक्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री की ये पहल हरियाणा सरकार की बुनियादी ढांचे के विकास के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है। राज्यभर में सड़क नेटवर्क और कनेक्टिविटी में सुधार होने से निःसंदेह जनता को पर्याप्त लाभ पहुंचेगा

Related posts

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने नई दिल्ली में इंडस्ट्रीज व व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक।

Ajit Sinha

गुरुग्राम ब्रेकिंग: देश के संविधान को बचाने की लड़ाई में करें सहयोग : संजय सिंह

Ajit Sinha

हरियाणा पुलिस ने ट्रांसफार्मर चोरी करने के गिरोह व चोरी का माल खरीदने वाले गिरोह का किया पर्दाफाश ।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x