Athrav – Online News Portal
Uncategorized

दादागिरी करेगा उसे नहीं छोड़ा जायेगा – मुख्यमंत्री चौहान

 संवाददाता : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि जो भी जनता को परेशान करेगा, दादागिरी करेगा, विकास के काम में अड़ंगा डालेगा, उसे नहीं छोड़ा जायेगा। उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। उन्होंने गुंडों, बदमाशों और माफियागिरी करने वालों से कहा कि वे मध्यप्रदेश छोडकर चले जायें नहीं तो पुलिस उन्हें नहीं छोड़ेगी। उन्होंने कहा कि महिलाओं के सम्मान पर कभी आँच नहीं आने दी जायेगी। मुख्यमंत्री आज यहाँ अपने निवास पर धार जिले से आये पीड़ित जनजातीय लोगों से चर्चा कर रहे थे।

धार जिले के गंधवानी विधानसभा क्षेत्र के गाँवों से बड़ी संख्या में आये जनजातीय समुदाय के लोगों ने मुख्यमंत्री को बताया कि वे लोग स्थानीय बदमाशों की गुण्डागर्दी से परेशान हैं। पुलिस जब आदतन अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करती है तो पुलिस पर आरोप लगवाते हैं। कुछ आदिवासी समुदाय के ही परिवार आदतन अपराधों में लिप्त हैं। गाँव के विकास की गतिविधियों में बाधा डालते हैं। मुख्यमंत्री को यह भी बताया कि तथाकथित बलात्कार पीड़ित महिलाओं के पति और परिवार के लोग स्वयं अपराधी प्रवृत्ति के हैं। उन्होंने बताया कि ऐसा कोई कृत्य नहीं हुआ है।

मुख्यमंत्री ने इस पर कहा कि संबंधित घटना की निष्पक्ष जाँच होगी और जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जायेगी। उन्होंने कहा कि पुलिस को निर्देश दिये गये हैं कि जनता के लिये फूल से ज्यादा कोमल और बदमाशों के लिये वज्र से ज्यादा कठोर बन जायें। चोरी, डकैती, गुंडागर्दी को संरक्षण देने वाले और उन्हें प्रोत्साहित करने वालों को नहीं छोड़ा जायेगा। पुलिस से साफ कहा गया है कि बदमाशों को मत छोड़ो, उन्हें कुचल डालो। चोरों बदमाशों को ठीक करके ही चैन की साँस लेंगे। बदमाशों के खिलाफ सख्त कार्रवाई  जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में कानून का राज स्थापित है। आदिवासी बहुल क्षेत्रों में पूरी गति से विकास कार्य करें। युवाओं को रोजगार देंगे। सड़कें, नहरें, बिजली पानी सब उपलब्ध रहेगा। जनता के ऊपर दादागिरी करने वालों को नहीं छोड़ा जायेगा।

इस अवसर पर लोक निर्माण मंत्री श्री रामपाल सिंह, सहकारिता राज्य मंत्री श्री विश्वास सारंग, जनजातीय समाज के नेता मलसिंह भाई, धार भाजपा अध्यक्ष श्री बर्फा और पाँच सौ से ज्यादा आदिवासी भाई उपस्थित थे।

Related posts

महेंद्रगढ़ : दीपावली पर्व पर पटाखा बिक्री के लिए महेंद्रगढ़ में 80 व सतनाली में 20 दुकाने लगाई जाएंगी,तहसीलदार

Ajit Sinha

अनुबंध या आउटसोर्सिंग कर्मियों के वेतन में वृद्धि

Ajit Sinha

हरियाणा रीयल अस्टेट रेगुलेटरी एथोरिटी को दो वर्षो में 9496 शिकायतें प्राप्त हुई थी,में से 6598 का निपटारा कर दिया गया: खंडेलवाल

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x