Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव

गुरुग्राम: यादव समाज को सोशल मीडिया पर अपशब्द कहने पर पुलिस ने जाट नेता हवा सिंह सांगवान किया गिरफ्तार।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गुरुग्राम:अहीर -यादव समाज को अपशब्द कहने, राव तुलाराम स्वतन्त्रता सैनानी को भगोड़ा कहने और यादव रेजीमेन्ट पर गलत टिपण्णी करने वाले जाट नेता हवा सिहँ सांगवान के खिलाफ केस  दर्ज करके किया। पुलिस की माने फेसबुक पर पोस्ट डालकर जाट नेता हवा सिंह  साँगवान ने यादव समाज पर की थी आपत्तिजनक टिप्पणी। आरोपित के पास से वारदात में इस्तेमाल किया गया एक  लैपटॉप भी पुलिस ने बरामद किया हैं। 

पुलिस के मुताबिक वीरवार को साइबर क्राइम ब्रांच को एक शिकायत उच्च अधिकारीयों के जरिए से प्राप्त हुई थी। इस  शिकायत अहिर समाज के लोगों ने बतलाया कि हवा सिहँ सागंवान ने  अहीर/यादव समाज पर फेसबुक द्वारा गलत टिप्पणी की। अपशब्द कहने व राव तुलाराम स्वतन्त्रता सेनानी को भगोड़ा कहने और अहीर-यादव रेजीमेन्ट पर गलत टिप्पणी की गई है, इसलिए समस्त अहीर-यादव समाज वितनी करती है कि उक्त हवा सिहँ साँगवान के खिलाफ उचित कार्रवाई  की जाए है।  पुलिस की माने तो जाट समाज के नेता हवा सिंह सांगवान ने सोशल मीडिया  पर यादव जाति-समाज पर की गई टिप्पणी से यादव जाति-समाज के लोगों में काफी रोष हो गया था। इस टिप्पणी से नाराज होकर यादव समाज के लोगों ने गुरुग्राम पुलिस को एक  शिकायत दी थी। इस शिकायत पर थाना साईबर क्राइम , गुरुग्राम में धारा 153A,505(2) IPC के तहत केस दर्ज  किया गया था ।  

सोशल मीडिया पर यादव समाज के बारे में की गई टिप्पणी को लेकर यादव समाज में रोष फैल जाने के कारण यह मामला अति संवेदनशील बन गया था। इस मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए गुरुग्राम पुलिस ने इस मामले को सुलझाने के लिए एक पुलिस टीम गठित की गई। इस मामले में गठित की गई थाना साईबर क्राइम की पुलिस टीम ने तत्परता से कार्रवाई  करते हुए उक्त मुकदमे में आरोपित  हवा सिंह साँगवान निवासी मकान नंबर 1885 , सैक्टर-13, भिवानी, उम्र 73 वर्ष* को आज सैक्टर-13, भिवानी से गिरफ्तार करने में बङी सफलता हासिल की है। आरोपित ने पुलिस पूछताछ में बतलाया कि  फेसबुक पर  यादव समाज पर की गई आपत्ति जनक टिप्पणी वाली पोस्ट उसने  डिलीट कर दी थी और एक दूसरा पोस्ट डालकर उसने  अपने द्वारा यादव समाज पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के लिए माफी भी मांगी थी।  

Related posts

बीती रात दो लोगों को गोली मारकर हत्या कर दी गई. दोनों हत्याएं करीब 300 मीटर की दूरी पर हुई हैं-पुलिस की जांच जारी

Ajit Sinha

मां ने पैसों की खातिर कर दी नाबालिग बेटी की तीसरी शादी, 80 हजार में किया था सौदा

Ajit Sinha

हरियाणा पुलिस ने एक लाख के ईनामी और सरपंच की गोली मार कर हत्या करने वाले कुख्यात बदमाश को किया अरेस्ट। 

Ajit Sinha
error: Content is protected !!