Athrav – Online News Portal
राजनीतिक हरियाणा

चंडीगढ़: विधानसभा परिसर पर पत्रकारों के बैंन को तुरंत प्रभाव से वापस ले सरकार-डा. सुशील गुप्ता

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद व हरियाणा सह-प्रभारी डा. सुशील गुप्ता ने हरियाणा सरकार द्वारा पत्रकारों को विधानसभा परिसर में बैन किए जाने को लोकतंत्र की हत्या बताया है। उनका कहना है कि पहले तो केन्द्र में बैठी मोदी की सरकार पत्रकारों को रोकने का काम करती है। वही अब हरियाणा की भाजपा व जजपा सरकार भी उसी हथकंडे पर चल निकली है।

डा. गुप्ता का कहना है कि सरकार मीडिया को रोककर क्या छुपाना चाहती है। क्या केवल सरकारी कार्यवाही ही जनता को दिखाना चाहती है। यह क्या लोकतंत्र के चौथे  स्तंभ के अधिकारों पर कुठाराघात नहीं तो क्या है। लोकतंत्र में मीडिया की अपनी एक महत्वपूर्ण भूमिका है। यह प्रदेश सरकार का अलाकतांत्रिक फैसला है, जिसकी मैं घोर निंदा करता हूं।
उन्होनें  सरकार से इस बेतुके फैसले को तुरंत वापस लेने की मांग की है।

Related posts

हरियाणा पुलिस ने करोड़ों  रूपए  कीमत की 360 ग्राम हेरोइन के साथ एक शख्स को किया गिरफ्तार।

Ajit Sinha

हरियाणा: प्रदेश में आज ब्लैक फंगस (म्युकोरमाइक्रोसिस) के 48 नए मरीज सामने आए- अनिल विज

Ajit Sinha

कांग्रेस:सरकार की ‘एनफोर्स्ड डायरेक्टिव्स’ की एक संस्था बन गई है-प्रो. गौरव वल्लभ

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x