Athrav – Online News Portal
राजनीतिक हरियाणा

चंडीगढ़: भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा ने किया प्रदेश कार्य कारिणी में किया विस्तार-पढ़े

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: भारतीय जनता पार्टी के अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष कृष्ण लाल पंवार ने शनिवार को मोर्चे की प्रदेश कार्यकारिणी में विस्तार करते हुए प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, जिला प्रभारी, स्थाई आमंत्रित सदस्यों और विशेष आमंत्रित सदस्यों के नामों की घोषणा की । प्रदेशाध्यक्ष पंवार ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए मोर्चे में विस्तार की जानकारी दी । उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी समाज के प्रत्येक वर्ग के उत्थान के लिए काम कर रही है ।गरीब एवं जनकल्याण के कामों का ही परिणाम है कि  भाजपा का संगठन अब समाज के वंचित और पिछड़े तबकों में भी उतना ही मजबूत हो रहा है जितना अन्य तबकों में ।

 प्रदेशाध्यक्ष कृष्ण लाल पंवार ने बताया कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़, प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े समेत सभी वरिष्ठ जनों से विचार विमर्श करने के बाद मोर्चे में विस्तार किया गया है । सांसद रतन लाल कटारिया, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भाजपा एस.सी.मोर्चा राम अवतार बालमीकि, प्रदेश प्रभारी एस.सी. मोर्चा सुनीता दुग्गल, हरियाणा सरकार में मंत्री बनवारी लाल,  विधायक जगदीश नैयर, विधायक बिशम्बर बाल्मीकि, विधायक सत्यप्रकाश जरावता, विधायक लक्ष्मण नापा, पूर्व मंत्री कृष्ण कुमार बेदी, बंतो कटारिया, पूर्व विधायक एवं प्रदेश सचिव रविन्द्र बलिमाला,अरूण भान, महाबीर इंजीनियर और मांगे राम पंजेल को स्थाई आमंत्रित सदस्यों के नाते प्रदेश कार्य कारिणी में शामिल किया गया । उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि स्थाई आमंत्रित सदस्यों के साथ 31 विशेष आमंत्रित सदस्य और एक सौ ग्यारह सद्स्यों के नामों की घोषणा की गई है । उन्होंने कहा कि इन सदस्यों के साथ तीन जिलों पानीपत, जींद और महेंद्रगढ़ के जिलों के प्रभारियों के नाते भी बदलाव करते हुए मोर्चे ने जींद जिले के प्रभारी की जिम्मेदारी रामपाल पाली कुरुक्षेत्र, पानीपत के लिए मीना नरवाल सोनीपत और महेंद्रगढ़ के लिए नरिंदर पीपल रेवाड़ी को दी है 

Related posts

मंत्रिमंडल की बैठक में आज नई आबकारी नीति 2020-21 को स्वीकृति प्रदान की गई, जो पहली अप्रैल, 2020 से लागू होगी।

Ajit Sinha

फरीदाबाद:कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता ने भाजपा पार्षद जयवीर खटाना को चेताया, जनता के समक्ष खोंलेंगे काले कारनामों की पोल-देखें वीडियो

Ajit Sinha

एक्शन में दिखी पुलिस, हरियाणा में बदमाशों व अवैध गतिविधियों के खिलाफ चला ’ऑपरेशन आक्रमण-3‘

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x