Athrav – Online News Portal
अपराध चंडीगढ़ हरियाणा

चंडीगढ़: एंटी करप्शन ब्यूरो , अंबाला की टीम ने एनआइआइएलएम के तत्कालीन रजिस्टर को करोड़ों के गबन के एक मामले में किया अरेस्ट।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़:एंटी करप्शन ब्यूरो ,अम्बाला की टीम ने आज सोमवार को भ्रष्टाचार के मामले में आरोपित सुमेश कुमार, तत्कालीन रजिस्ट्रार एन.आई.आई.एल.एम. (NIILM) विश्वविद्यालय कैथल को गिरफ्तार किया गया। आरोपित को कल मंगलवार को न्यायालय कैथल में पेश किया जाएगा। मामला यह था कि एन.आई.आई.एल.एम. विश्वविद्यालय, कैथल के अधिकारियों/ कर्मचारियों द्वारा प्राइवेट व्यक्ति के साथ मिलीभगत करके वित्त वर्ष 2013-14 व 2014-15 में अनुसूचित जाति के कुल 944 छात्राओं का विश्वविद्यालय में फर्जी दाखिला दिखाकर छात्राओं के फर्जी बैंक खातों में कुल 5,26,25,306/- रूपये छात्रवृत्ति राशि ट्रांसफर करवाकर सरकारी राशि का गबन किया।

इस सम्बन्ध में मुकदमा  संख्या 8 दिनांक 1.8.2018 धारा 409, 420, 467, 468, 471, 120बी. भा.द.स. थाना भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, अम्बाला दर्ज किया गया था। इस प्रकरण में पहले ही कुल 14 आरोपितों का चालान दिनांक 31.7.2023 को न्यायालय कैथल में दिया जा चुका है। मुकदमा में एन.आई.आई.एल.एम. विश्वविद्यालय, कैथल के दो पदाधिकारियों की गिरफ्तारी अभी बकाया है।

Related posts

मंगलवार को जन विजय रैली, सीएम केजरीवाल और डॉ. अजय चौटाला करेंगे शिरकत

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: 13 आईएएस, 1 आईपीएस व 1 आईआरएस के तुरत प्रभाव से हरियाणा सरकार ने तबादले किए हैं।

Ajit Sinha

दहेज के लिए महिला को प्रताड़ित कर आत्महत्या के लिए मजबूर करने वाला आरोपी पति पुलिस की गिरफ्त में

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x