Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव

अपराध शाखा, सेक्टर-10 ने आज लगभग करोड़ के अफीम के साथ एक शख्स को अरेस्ट किया।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
गुरुग्राम: अपराध शाखा -सेक्टर -10 की टीम ने आज एक शख्स को अफीम सप्लाई करने के जुर्म में अरेस्ट किया हैं। अरेस्ट किए गए आरोपित के पास से पुलिस ने एक किलों 84 ग्राम अफीम,एक मोबाइल फोन व एक बैग बरामद किए हैं। बरामद किए अफीम की कीमत बाजार में लगभग एक करोड़ रूपए हैं। एसीपी क्राइम प्रीतपाल सांगवान ने आज अपने कार्यालय में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस दिए।

एसीपी क्राइम प्रीतपाल सांगवान ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि गत 4 जुलाई 2021 को निरीक्षक अरविन्द,प्रभारी ,अपराध शाखा, सैक्टर-10 टीम ने अपने विश्वशनीय सूत्रों की सहायता से और अपनी समझबूझ से अवैध रूप से अपने कब्जा में अवैध अफीम रखने व बेचने वाले एक आरोपित को नजदीक टोल प्लाजा खेड़की दौला, गुरुग्राम से काबू करने में सफलता हासिल की है। आरोपित की पहचान राम, निवासी गाँव मुलाराज, जिला जोधपुर, राजस्थान के रूप में हुई। उनका कहना हैं कि आरोपित के कब्ज़ा से अवैध अफीम बरामद किए जाने पर आरोपित के विरूद्ध NDPS Act. की उचित धाराओं के तहत थाना खेड़की दौला, गुरुग्राम में मुकदमा दर्ज किया गया। और आरोपित को अरेस्ट कर लिया गया हैं। इसके कब्जे से पुलिस ने 01 किलो 84 ग्राम अफीम पुलिस टीम द्वारा बरामद की गई है। उनका कहना हैं कि आरोपित से प्रारंभिक पुलिस पूछताछ में ज्ञात हुआ कि आरोपित के कब्जा से बरामद हुई अफीम मध्य-प्रदेश से लाया था और यह मुनाफा कमाने की नियत से गुरुग्राम में सप्लाई करने के लिए आया था, किन्तु गुरुग्राम पुलिस की सतर्कता के कारण यह गुरुग्राम में दाखिल होते ही अवैध अफीम सहित पकड़ा गया।

Related posts

डीसी निशांत यादव ने स्वास्थ्य व लोक निर्माण विभागों से सम्बंधित मुख्यमंत्री की घोषणाओं की समीक्षा की

Ajit Sinha

एक सस्पेंडेड डॉक्टर ने एक प्रॉपर्टी कारोबारी को झूठे बलात्कार के केस में फंसाने की धमकी,पत्नी से महिला थाना में शिकायत करवा दी,अरेस्ट।

Ajit Sinha

डीसी डा. यश गर्ग ने कोरोना संक्रमित मरीज की देखभालकर्ता के लिए की एडवाइजरी जारी

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x