Athrav – Online News Portal
राजनीतिक हरियाणा

चंडीगढ़:जेजेपी के पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ का विस्तार, 24 वरिष्ठ पदाधिकारी और 20 जिलाध्यक्ष नियुक्त

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 

चंडीगढ़: जननायक जनता पार्टी ने अपने पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ में 44 महत्वपूर्ण नियुक्तियां  की हैं। पार्टी ने करनाल निवासी माई लाल कश्यप को वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया है जबकि कैथल निवासी हरी किशन सैनी, महेंद्रगढ़ निवासी अमर सिंह जांगड़ा, हिसार निवासी राम मेहर जोगी, दादरी निवासी विनोद मोड़ी, अंबाला निवासी अशोक माल्वा, हिसार निवासी राजकुमार दनौदिया और राय सिंह प्यारेवाला समेत सात इस प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष होंगे। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रभारी और प्रदेशाध्यक्ष बैठक कर सभी पदाधिरकारियों के नाम तय किए।

वहीं पार्टी ने इस प्रकोष्ठ में छह प्रदेश महासचिव और सात प्रदेश सचिव नियुक्त किए है। महासचिव पद की जिम्मेदारी इसराना निवासी राजकुमार बैरागी, भिवानी निवासी कृष्ण वर्मा, जींद निवासी राजू सैन, हिसार निवासी कृष्ण गंगवा पार्षद, सोनीपत निवासी जगमाल सैनी और सूबेदार चतर सिंह जांगड़ा को दी गई है। प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिवों की नियुक्ति में नवीन ठाकुर, रविंद्र सैनी, राजकुमार मोजावास, नरेश पांचाल, सुनील जांगड़ा, उमेद सैन और स्वर्ण सिंह कंबोज के नाम शामिल है।

इसके अलावा पार्टी ने संगठन सचिव और प्रचार सचिव के पद पर भी नियुक्तियां की है। राजकुमार तलवंड़ी को संगठन सचिव बनाया है। वहीं संजय जोगी और गुरु देवेंद्र सिंह संधू रामगढ़िया को प्रचार सचिव की जिम्मेदारी सौंपी हैं। पार्टी ने जिला स्तर की नियुक्तियों में 20 जिला प्रधान नियुक्त किए है। प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष राममेहर ठाकुर ने बताया कि पंचकूला जिले में प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी पवन सैनी, यमुना नगर में परमानंद जोगी, अंबाला में राजेंद्र कोकी, कुरुक्षेत्र में संजीव कश्यप, कैथल में प्रेम ग्यौंग, पानीपत में सत्यनारायण जांगड़ा, सोनीपत में जुगती राम बैरागी, रोहतक में सुरश गिरावड़ को दी गई है।

राममेहर ठाकुर ने ये भी बताया कि झज्जर में मनोज पांचाल, रेवाड़ी में टेक चंद सैनी, भिवानी में बृज लाल जोगी, जींद में राजमल सैनी, हिसार में सज्जन लावट, पलवल में संजय बघेल, नूंह में शहाबुद्दीन घासेड़ा, गुरुग्राम में सुरेंद्र जांगड़ा, दादरी में अमरजीत सोनी, फतेहाबाद में रमेश कंबोज, महेंद्रगढ़ में लखी राम सोनी और फरीदाबाद में हातम अधाना पार्षद पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष होंगे। पार्टी में पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रभारी सतबीर जांगड़ा ने कहा कि मौजूदा भाजपा सरकार से पिछड़ा वर्ग पूरी तरह निराश और नाराज़ है। जांगड़ा ने कहा कि इस सरकार में पिछड़ा वर्ग के कल्याण के लिए एक भी नई योजना शुरू नहीं की है। उन्होंने कहा कि जननायक जनता पार्टी ने अपने संगठन में हर वर्ग को सम्मान दिया है और पार्टी की नीतियों में सभी को साथ लेकर चलना प्रमुखता से शामिल है।

 

Related posts

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: संगठित अपराध और अपराधियों से सामूहिक रूप से निपटने के लिए एक संस्थागत तंत्र करेगी स्थापित

Ajit Sinha

हुड्डा की नियुक्ति का पत्र लेकर विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण से मिले कांग्रेसी विधायक

Ajit Sinha

दिल्ली ब्रेकिंग:मोदी सरकार ने ठान लिया है कि विपक्ष के नेताओं की आवाज को दबाना है- खरगे

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x