Athrav – Online News Portal
खेल फरीदाबाद

“राष्ट्रीय फेडरेशन कप किक बॉक्सिंग” में प्रदेश की 40 सदस्यीय किकबॉक्सिंग टीम में फ़रीदाबाद जिले के 19 खिलाडियों का किया।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद:  24 से 28 मार्च 2019 तक पुणे महाराष्ट्र के बालेवाड़ी इंडोर स्टेडियम में आयोजित होने वाली “राष्ट्रीय फेडरेशन कप किक बॉक्सिंग” में हरियाणा प्रदेश की 40 सदस्यीय किकबॉक्सिंग टीम में फ़रीदाबाद जिले के 19 खिलाडियों का चयन किया गया है. आज नगर निगम खेल परिसर, एन. आई. टी., फरीदाबाद में इन सभी खिलाडियों को अभ्यास करवाया गया एवं किट प्रदान कर सम्मानित किया गया.
“फरीदाबाद जिला किकबॉक्सिंग संघ” एवं “हरियाणा किकबॉक्सिंग संघ” के संस्थापक महासचिव  संतोष कुमार अग्रवाल ने बताया की उक्त राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए जिले के खिलाडियों का चयन उनके पिछले राज्य & राष्ट्रीय प्रतियोगिताएं में बेहतर प्रदर्शन के आधार पर किया गया है, और पूरी उम्मीद है की इस बार भी खिलाडी बेहतर प्रदर्शन कर जिले एवं प्रदेश का नाम रौशन करेंगे. राष्ट्रीय किकबॉक्सिंग महासंघ के अध्यक्ष  संतोष कुमार अग्रवाल ने यह भी बताया की इस प्रतियोगिया के लिए फरीदाबाद से अंजू शर्मा एवं अजय सैनी को टीम कोच नियुक्त किया गया है.



रेफ़री के तौर पर सोनीपत से  सुधीर कुमार, झज्जर से  जसवंत सिंह गुरुग्राम से  सीमा सैनी की नियुक्ति की गई है. इस अवसर पर ‘फरीदाबाद जिला किकबॉक्सिंग संघ’ के प्रशिक्षक लक्ष्मण कुमार एवं रोहित कुमार उपस्थित थे.  इस अवसर पर फरीदाबाद जिला किकबॉक्सिंग संघ के अध्यक्ष श्री राज कुमार अग्रवाल एवं सदस्यों में श्री अशोक चौधरी, श्री आनंद मेहता, श्री पवन कुमार नागपाल, ने जिले के सभी खिलाडियों को बधाई दी है. हरियाणा किकबॉक्सिंग संघ के प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रधान सचिव – खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग श्री आनंद मोहन शरण, आई. ऐ. एस. ने भी प्रदेश के खिलाडियों को अपनी शुभकामनायें एवं बधाई दी हैं.

Related posts

चंडीगढ़ ब्रेकिंग:हरियाणा पुलिस के 4 अधिकारी केंद्रीय गृह मंत्री पदक से अलंकृत

Ajit Sinha

फरीदाबाद: अगले 15 दिन में गुरुग्राम- फरीदाबाद रोड़ टोल के सभी बेरिअर पॉइंट्स पर उपलब्ध होगी फास्ट टैग सुविधा-डीसीपी उषा

Ajit Sinha

फरीदाबाद ब्रेकिंग: देशभर में अपनी अलग पहचान बना चुका प्राचीन पंखा मेला: आफताब अहमद

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x