Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद हरियाणा

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: एचसीएस अफसरों को 30 अप्रैल तक भरनी होगी प्रॉपर्टी रिटर्न

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़:हरियाणा सरकार ने सभी एचसीएस अधिकारियों को चल व अचल संपत्ति की वार्षिक प्रॉपर्टी रिटर्न 30 अप्रैल तक निर्धारित प्रोफार्मा में जमा कराने के निर्देश दिए हैं।

मुख्य सचिव कार्यालय की ओर से आज इस संबंध में पत्र जारी किया गया। पत्र में कहा गया है कि अधिकारियों को अपने नाम पर या उनके परिवार के सदस्य के नाम पर या किसी अन्य व्यक्ति के नाम पर विरासत में मिली , खरीदी गई , लीज पर ली गई व गिरवी रखी गई चल व अचल संपत्ति का विवरण प्रस्तुत करना होगा।

प्रॉपर्टी रिटर्न में कैश, बैंक बैलेंस, डिपॉजिट, लोन और एडवांस, शेयर, सिक्योरिटीज, डिबेंचर, बॉन्ड, वाहन, ज्वेलरी, इलेक्ट्रिक व इलेक्ट्रॉनिक सामान या घरेलू सामान जैसे रेफ्रिजरेटर, एयर कंडीशनर, एलसीडी, एलईडी, कंप्यूटर, वाशिंग मशीन, फर्नीचर आदि में निवेश के बारे में व्यापक जानकारी देनी होगी।

Related posts

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने किया बंधवाड़ी कचरा निस्तारण प्लांट का दौरा।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: क्राइम ब्रांच सेंट्रल व अपराधियों के बीच हुई मुठभेड़, बदला लेने की नियत से पवन जाट की हत्या करने के फ़िराक में थे, पकड़े गए।

Ajit Sinha

हरियाणा पुलिस ने एक तस्कर को 35 लाख रूपए कीमत की ब्राऊन शुगर के साथ किया गिरफ्तार।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x