Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद:नाबालिग से दुष्कर्म के सनसनीखेज मामले में थाना सारन की टीम ने आरोपित को किया गिरफ्तार

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:आज मटका बनाने वाली एक महिला की नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म करने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में एक मुकदमा थाना सारण में कानून की सम्बंधित धाराओं के तहत दर्ज किया गया था। आज पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार किया है। आरोपित का नाम  जीतू निवासी पैगांव जिला मथुरा, उत्तर प्रदेश है। और शिकायतकर्ता का रिश्तेदार भी है। आगे पुलिस की कार्रवाई जारी है। 

पुलिस प्रवक्ता ने आज जानकारी देते हुए बताया कि  थाना सारन में नंगला एन्क्लेव पार्ट-2, फरीदाबाद की रहने वाली एक महिला ने दी अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि उसकी नाबालिग बेटी के साथ एक लड़के ने दुष्कर्म किया है। जिसकी शिकायत पर पुलिस थाना सारण में संबंधित धाराओं के तहत  मामला दर्ज किया गया। इस मामले में थाना सारन की टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपित  जीतू निवासी पैगांव जिला मथुरा, उत्तर प्रदेश को पैगांव से गिरफ्तार किया है।पूछताछ में सामने आया कि शिकायतकर्ता का मटके बनाने का काम है और जब काम ज्यादा होता था तब आरोपित को काम के लिए  बुलाते थे। इस दौरान जब नाबालिग के परिजन काम से घर के बाहर जाते तब वह नाबालिग  से दुष्कर्म करता था। आरोपित  शिकायतकर्ता की रिश्तेदारी में है। पूछताछ के बाद आरोपित  को अदालत में पेश कर जेल भेजा गया।

Related posts

सीबीआई ने 20000 रुपए रिश्वत लेने के मामले में तीस हजारी कोर्ट के रीडर को किया गिरफ्तार।

Ajit Sinha

वकील की हत्या 50 करोड़ रूपए के जमीनी विवाद के चलते की गई थी, पुलिस ने मुठभेड़ के बाद आरोपित अरेस्ट

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: आधार कार्ड में डीओबी ठीक करने के नाम पर 3500 रिश्वत लेने वाला चढ़ा एंटी करप्शन ब्यूरो के हत्थे-पकड़ा गया।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x